Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 29 June, 2023 5:52 PM IST
4 जुलाई तक होगी इन राज्यों में बारिश

जुलाई माह शुरु होने बस एक ही दिन बचा है. लेकिन अभी तक देश के विभिन्न शहरों में बारिश बंद होने का नाम नहीं ले रही है. देखा जाए तो भारत की राजधानी दिल्ली और अन्य कई राज्यों में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी बारिश से लोगों की दिक्कतें दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं. कई स्थानों पर तो जलभराव की स्थिति के चलते यातायात प्रभावित हो रहा है. बता दें कि मौसम विभाग ने भी आने वाले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट पहले ही जारी कर दिया है.

दिल्ली में 4 जुलाई तक होगी बारिश

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके चलते दिल्ली का मौसम ठंडा बना हुआ है. देखा जाए तो रात के समय दिल्लीवासियों को पंखा चलाने के साथ-साथ चादर भी ओड़नी पड़ रही है. मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में बारिश का यह सिलसिला अभी 4 जुलाई तक जारी रह सकता है. अनुमान है कि इस दौरान दिल्ली में तेज हवाएं व बिजली कड़कने वाली बारिश होने की संभावना है.

मानसून की स्थिति

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्से में अगले 2 दिनों के दौरान हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है. 03 जुलाई तक उत्तराखंड और पश्चिमी राजस्थान सहित मध्य भारत के विभिन्न इलाकों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी कर दी है. इसके अलावा मध्य प्रदेश में आज और अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की संभावना है.

मौसम (Weather)

अनुमान है कि अगले 5 दिनों तक कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र के क्षेत्रों में बारिश होने की आंशका जताई गई है. इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में भारी वर्षा होने की संभावना है. साथ ही केरल और माहे, तटीय इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है.

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, रायलसीमा, तमिलनाडु, जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है.

English Summary: Moderate to heavy rain alert in Haryana, Punjab, UP including Delhi till July 4
Published on: 29 June 2023, 05:57 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now