Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 12 September, 2022 10:25 AM IST
देश के मौसम का हाल

देश में इस साल कई इलाकों में मानसून काफी कमजोर रहा है, जैसे उत्तर प्रदेश के 62 से ज्यादा जिलों में अब तक औसत से भी कम बारिश हुई है, लेकिन पिछले तीन चार दिन से पश्चिम बंगाल और उड़ीसा जैसे तटीय क्षेत्रों में बारिश हो रही है.

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा उत्तराखंड में येलो अलर्ट  भी जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: इन राज्यों में है भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तराखंड में येलो अलर्ट जारी  

उत्तराखंड में मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश को देखते हुए यलो अलर्ट जारी कर दिया है. IMD के अनुसार, उत्तराखंड की राजधानी देहरादून समेत पांच जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है.

दिल्ली में रहेगा ऐसा तापमान

मौसम विभाग की मानें, तो दिल्ली में 12 सितंबर यानी आज का तापमान 27 डिग्री से 36 डिग्री तक के बीच का तापमान रहेगा. राजधानी दिल्ली में मध्यम धूप के साथ हल्के बादल छाए रहेंगे.

देश में 24 घंटों में इन क्षेत्रो में होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, विदर्भ, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, दक्षिण बिहार, उत्तराखंड और तटीय कर्नाटक जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है.

English Summary: Meteorological Department issued yellow alert in Uttarakhand, know here today's weather
Published on: 12 September 2022, 10:31 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now