Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 28 May, 2023 3:17 PM IST
IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

भारत के कुछ राज्यों में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से लोगों को राहत मिली है. लेकिन वहीं बीते कल यानी की रविवार के दिन दिल्ली में फिर से दिन के समय गर्मी ने अपना रुख दिखा है. इसके अलावा इसके आस-पास सटे इलाको में तेज हवाओं से मौसम साफ रहा है. वहीं अगर हम आज की बात करें तो IMD ने आज के मौसम से जुड़ी भविष्यवाणी (Weather Forecast) जारी कर दी है.

दिल्ली में येलो अलर्ट जारी (Yellow alert issued in Delhi)

दिल्ली के कुछ इलाकों में आज सुबह के वक्त हल्की से भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दो या तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. IMD ने 29-30 मई तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है. ताकि लोग सुरक्षित अपने कार्य को पूरा कर सकें. दिल्ली में आज दिन के समय अधिकतम तापमान 35-36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है और वहीं न्यूनतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाने की संभावना है.

IMD issued yellow Alert

दक्षिण-पश्चिम क्षेत्रों में आगे बढ़ा मानसून

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की दक्षिण खाड़ी के कुछ और हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. अगले 2 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मानसून दस्तक दे सकता है.

आज और 30 मई, 2023 के दौरान उत्तर-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश होने की आशंका जताई गई है. पश्चिम उत्तर प्रदेश में स्थानों पर 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बादलों की गर्जन के साथ हवा चलने को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है.

लक्षद्वीप, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में अगले 5 के दौरान छिटपुट वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 29, 31 मई और 01 जून को तमिलनाडु, केरल में 28, 29, 31 को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. 

English Summary: Meteorological Department issued Yellow Alert in these 3 states, read the condition of your city
Published on: 28 May 2023, 05:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now