Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 February, 2023 11:03 AM IST
दिल्ली का मौसम

Weather Update India: दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.

वर्तमान में अधिकतम तापमान 30 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिसके बाद तापमान 3 से 6 डिग्री बढ़ सकता है. तो वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग की मानें तो पर्वतीय क्षेत्रों में 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बर्फबारी और बारिश की संभावना है.

दिल्ली में तापमान

आज दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में बीते दिनों की तुलना में अधिक गर्मी पड़ने की आशंका है. मौसम विभाग की मानें तो आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है और इस बीच आसमान पूरी तरह से साफ रहने का आसार हैं.

 

पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना

जहां मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने के साथ गर्मी देखने को मिल रही है. तो वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में आने वाले 28 फरवरी से 2 मार्च के दौरान बर्फबारी और बारिश की संभावना  जताई जा रही है, जो राज्यों के पर्यटन उद्योग को काफी प्रभावित कर सकेगा.

इन राज्यों में बढ़ेगा पारा

इन दिनों पूरे उत्तर पश्चिम भारत में गर्मी दस्तक दे रही है, जिसके चलते कई राज्यों में दिन प्रतिदिन तापमान में इजाफा देखने को मिल रहा है. इसी को देखते हुए भारत मौसम विभाग ने राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है,

जिसके चलते पारा 2 से 3 डिग्री बढ़ सकता है. इसके साथ ही भारत के कई हिस्सों में अभी भी सुबह और शाम के समय हल्के  कोहरे की स्थिति बनी हुई है. आज भी ओडिशा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा देखा गया है.

English Summary: Mercury will rise in North India including Delhi, temperature may exceed by 40
Published on: 27 February 2023, 11:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now