Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 11 August, 2023 6:30 PM IST

Weather Update: दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश के कारण गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली के कुछ अलग-अलग हिस्सों में शाम के वक्त बूंदाबादी हुई. दिल्ली के शाहदरा, मोजपुर बाबरपुर, मयूर विहार के पास बूंदाबांदी हुई है. वहीं दिल्ली एनसीआर के कुछ भागों में भी बारिश हुई.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले दो दिनों तक दिल्ली में बादल छाए रहने की उम्मीद है. इसके साथ हल्की बरसात की संभावना बनी हुई है. आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार, शनिवार को बादल छाए रहने वाले हैं. वहीं कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. यहां पर अधिकतम 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने की संभावना बनी हुई है.

साउथ से चलेंगी हवाएं

12 व 13 अगस्त को हल्की बूंदाबादी हो सकती है. इसके बाद 14 अगस्त को मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यहां पर अधिकतम तापमान 35 से 36 डिग्री रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास रहेगा. 13 अगस्त को हल्की बारिश की संभावना है. लेकिन इसकी अवधि कम हो सकती है. इस दौरान हवाओं की गति सुबह 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास हो सकती है. सुबह के समय साउथ से हवाएं चलेंगी. इसकी गति 6 किलोमीटर प्रति घंटे के करीब हो सकती है.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCD) के आंकड़ों के अनुसार, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शाम को 'संतोषजनक' श्रेणी में था. एक्यूआई शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’,  51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’

101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है.

English Summary: Light rain in Delhi
Published on: 11 August 2023, 06:41 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now