Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 18 December, 2018 12:23 PM IST
By:

चक्रवाती तूफान फ़ेथाई उत्तर-उत्तरपश्चिमी दिशा में पहुंच चुका है और इस समय आंध्र प्रदेश तट से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्वी मछीलिपट्नम और 190 किलोमीटर काकीनाड़ा पर इसका असर सबसे ज्यादा देखा जा रहा है.

ऐसा ही एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बांग्लादेश और उसके आसपास बना हुआ है. एक निचले स्तर का चक्रवाती क्षेत्र उत्तर प्रदेश के मध्य भागों पर बना हुआ है.

एक ट्रफ रेखा गंगा तटीय क्षेत्र पश्चिम बंगाल से तमिलनाडु के किनारे वाले इलाकों में भी बना हुआ है.

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज किया गया मौसम

अगर हम पिछले 24 घंटों की बात करें तो तटीय आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु पर आँधी जैसी तेज हवायें चली और साथ ही समुद्री हालत बहुत ही खराब रही. आन्ध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में 242 मिलीमीटर  के साथ भारी वर्षा रिकॉर्ड की गयी. आंध्र प्रदेश में भी कुछ भागों पर भारी बारिश हुई. उत्तरी तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़,ओड़ीशा और पश्चिम बंगाल पर हल्की मध्यम गति की वर्षा देखी गई. पंजाब,उत्तर प्रदेश और पूर्वी राज्यों पर हल्का-मध्यम कोहरा छाया रहा. बिहार, पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर राज्य साथ ही, उत्तर-पश्चिमी मैदानी इलाकों और पहाड़ों के न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली. पश्चिम बंगाल, ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान में कुछ गिरावट महसूस की गई.

आगामी 24 घंटों का मौसमी पूर्वानुमान

अगले 24 घंटों के दौरान, समुद्री हालत बेहद खराब रहने के आसार हैं और वायु की गति 110 किलोमीटर तक पहुँच सकती है .उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओड़ीशा पर भीषण वर्षा होने की संभावना है. तेलंगाना,छतीसगढ़, पश्चिम बंगाल और झारखंड पर मध्यम से भारी वर्षा हो सकती है. उत्तरी तमिलनाडु, बिहार और पूर्वोत्तर राज्यों पर हल्की वर्षा हो सकती है. उत्तर पश्चिमी मैदानी इलाकों पर कोहरा छाया रहेगा. 

साभार. Skymet.com

प्रभाकर मिश्र, कृषि जागरण

English Summary: Learn how will your weather be in the area?
Published on: 18 December 2018, 12:25 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now