Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 February, 2023 10:52 AM IST
एक बार फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

Mausam update: देश भर के मैदानी राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा जैसे राज्यों के लोगों को अब ठंड से राहत मिल गई है. यहां दिन के वक्त तेज धूप निकल रही है जो लोगों को अभी से ही चुभने लगी है. वही पहाड़ी क्षेत्रों में अभी भी बारिश और बर्फबारी का दौर चल रहा है. वहीं इस बीच मौसम विभाग ने कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में चलिए जानते हैं भारत के विभिन्न राज्यों के मौसम का हाल...

दिल्ली से ठंड छूमंतर

आज शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. हालांकि, इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. वहीं अगर तापमान की बात करें तो यहां का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. जबकि इस वीकेंड यानी की कल 11 और 12 फरवरी को यहां दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.

उत्तर प्रदेश में बदलने वाला है मौसम

उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आज हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं. इस दौरान राज्य में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री रहने की संभावना है. वहीं 11, 12 और 13 फरवरी को राज्य के कई इलाकों में सतही हवाएं चलने की संभावना है.

बिहार के मौसम की जानकारी

अगर बात बिहार के मौसम की करें तो यहां सुबह कुछ इलाकों में हल्की धुंध देखने को मिली. हालांकि बाद में आसमान साफ हो गया और अभी कड़ी धूप निकली हुई है. मौसम विभाग की मानें तो यहां हवा में नमी बनी रहेगी लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है.

राजस्थान में मौसम शुष्क

राजस्थान के मौसम की बात करें तो यहां के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. आलम ये है कि राज्य के कई शहरों में अभी से ही अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो 15 फरवरी तक राजस्थान में मौसम शुष्क बना रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी होगी.

ये भी पढ़ेंः मौसम का बदला मिजाज, इन राज्यों में बारिश की संभावना !

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पूर्वोत्तर भारत के कई इलाकों में आज बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है. IMD के मुताबिक, असम, अंडमान व निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नगालौंड और मेघालय में अगले 5 दिनों तक हल्की बूंदाबांदी की आशंका है. वहीं मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों जैसे- जम्मू और कश्मीर, लेह और लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में आज बारिश और बर्फबारी की संभावना है.

English Summary: Latest Mausam Update: Weather is going to change once again, rain alert issued in these states
Published on: 10 February 2023, 10:58 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now