Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 15 June, 2019 2:03 PM IST

मानसून ने कई राज्यों में दस्तक दे दिया है. इसके वजह इन दिनों कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. जिन राज्यों में अभी तक मानसून ने दस्तक नहीं दिया है वहां पर प्री मानसून बारिश हो रहा हैं. तूफान वायु ने फिर से अपना रुख बदलकर गुजरात की ओर कर लिया है. जून का आधा माह समाप्त हो चुका है. किसान भी धान की अगेती खेती करने के लिए मानसून का बेसब्री से इंतजार कर रहें हैं. जहां एक ओर मानसून की वजह से कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है तो वहीं, इन दिनों कुछ राज्यों में तापमान अभी भी 35 डिग्री से ज्यादा हैं. ऐसे में आइए जानते है मौसम पर नजर रखने वाली निजी एजेंसी स्काइमेट के अनुसार देशभर में अगले 24 घंटों में होने वाले मौसम की गतिविधियों के बारें में -

देश भर में बने मौसमी सिस्टम

अत्यंत भीषण चक्रवात इस समय अरब सागर के उत्तर-पूर्वी भागों पर है. जो कि पश्चिम-उत्तर पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ रहा है. उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे भागों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. एक ट्रफ रेखा पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार और गंगीय पश्चिम बंगाल होते हुए बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है. उत्तर पश्चिमी और उससे सटे उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र विकसित है. एक अप तटीय ट्रफ रेखा कर्नाटक और केरल के तटीय भागों तक फैली हुई है.

बीते 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

पिछले 24 घंटों के दौरान, उत्तरी अंडमान द्वीप समूह के भागों में भारी से अति भारी बारिश रिकॉर्ड हुई. तटीय कर्नाटक, केरल, कोंकण व गोवा, गुजरात और असम में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. जबकि इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बारिश भी देखी गयी. छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, मध्य महराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के इलाकों सहित पूर्वी भारत के बाकी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. राजस्थान तथा मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में एक-दो जगहों पर धूल भरी आंधी के साथ हल्की बारिश की गतिविधियां हुई. हिमाचल प्रदेश में भी एक-दो जगहों पर हल्की बारिश दर्ज हुई. जबकि, तटीय ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखी गई. इस बीच राजस्थान और विदर्भ के एक-दो जगहों पर लू की स्थिति बनी रही.

अगले 24 घंटों की मौसमी गतिविधियां

अगले 24 घंटों के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, कोंकण व गोवा और तटीय कर्नाटक के इलाकों में अधिकांश जगहों पर हल्की से माध्यम बारिश की उम्मीद है. हालांकि, एक-दो जगहों पर भारी बारिश भी देखी जा सकती है. गुजरात, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और केरल के भागों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश के साथ अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. तेलंगाना, आतंरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भी एक-दो जगहों पर बौछारें पड़ सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ बारिश की गतिविधियां की संभावना है. राजस्थान और विदर्भ में कुछ जगहों पर लू की स्थिति जारी रहने की संभावना है.

 

English Summary: know how will your city be in the weather, Somewhere will be light rain somewhere heavy rain
Published on: 15 June 2019, 02:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now