Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 17 October, 2022 10:53 AM IST
देश के मौसम का हाल

देश के कई राज्यों में धूप खिली हुई है तो कहीं भारी बारिश ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. इसके अलावा गुलाबी ठंड यानी सुबह-शाम की सर्दी की शुरूआत हो चुकी है. मौसम विभाग की ताजा अपडेट की मानें तो 20 अक्टूबर तक दक्षिण भारत के तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और कर्नाटक में हल्की से तेज बारिश की चेतावनी दी है. वहीं उत्तर भारत के राज्यों से लगभग मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कई राज्य ऐसे भी हैं जोकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण भारी बारिश से जूझ रहे हैं.

राजधानी दिल्ली के मौसम का हाल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मौसम की बात की जाए तो धूप खिली रहेगी और तापमान 22 डिग्री से 32 डिग्री के बीच रहेगा. आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली की हवा का स्तर लागातार गिरता जा रहा है. The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह 7 बजे दिल्ली में AQI 237 था, जोकि काफी खाराब स्थिति में है.

ये भी पढ़ें: उत्तर भारत में दी ठंड ने दस्तक, दिल्ली में AQI पहुंचा 400 के पार, जानें अन्य राज्यों में मौसम का हाल

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फबारी

मौसम विभाग मुताबिक आने वाले 19 से 20 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है. जिसका सीधा असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा.

इन मैदानी राज्यों में हो सकती है बारिश

उत्तर भारत के क्षेत्रों को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि आने वाले दो से तीन दिनों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा में हल्की बारिश हो सकती है.

किसानों पर पड़ेगा बारिश का असर

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मैदानी क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि रबी सीजन की चल रही गेंहू और अन्य दूसरी फसलों की बुवाई पर इसका क्या असर पड़ सकता है. इसका सीधा सा निष्कर्ष है कि अगर ये बारिश ज्यादा दिनों तक होती है इसका सीधा असर बुवाई पर देखने को मिलेगा. जिसके चलते पहले से पिछड़ चुकी बुवाई और ज्यादा पिछड़ जाएगी.

English Summary: know here whole india's weather in hindi
Published on: 17 October 2022, 11:00 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now