बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी पारंपरिक मेहनत से आधुनिक तकनीक तक: STIHL MS 382 ने आसान किया राजू राम का काम! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 23 September, 2026 10:11 AM IST
अगले 6 दिनों देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है और इस दौरान कई राज्यों तेज हवाओं का चलना जारी है, तो कहीं तेज व्यापक बारिश होने की संभावनाएं बन रही है. मौसम विभाग IMD के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र, गुजरात क्षेत्र, तमिलनाडु, यनम और रायलसीमा में भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. वहीं, उत्तर-पश्चिम इलाकों में भी मानसून दस्तक देता हुआ नजर आ रहा है. आगे जानें.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं और बादलों की आवाजाही लगी हुई है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि आज राजधानी में अधिकतम तापमान 34°C–36°C और न्यूनतम तापमान 23°C–25°C के बीच रहने की संभावना है. ऐसे में शाम और रात के समय, उत्तर-पूर्वी हवाओं की गति और बढ़कर 20 किमी/घंटा हो सकती है.

उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में बारिश-बिजली गिरने का अलर्ट  

उत्तर-पश्चिम इलाकों में भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 28 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में काफ़ी ज़्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, 28 सितंबर को उत्तराखंड में 26-27 सितंबर के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 25 और 27 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

इसके अलावा, 22-27 सितंबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में, और 22-28 सितंबर के दौरान छत्तीसगढ़ में काफ़ी ज़्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर इलाकों में झमाझम बारिश की संभावना 

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 22-28 सितंबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 23-27 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 22-26 सितंबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा 22-27 सितंबर के दौरान झारखंड,बिहार में काफ़ी ज़्यादा से लेकर बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर क्षेत्रों में 22-28 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 24-28 सितंबर के दौरान असम और मेघालय में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की IMD ने संभावना जताई है.

पश्चिम और दक्षिण इलाकों में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पश्चिम भारत में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 22-23 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा और मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में काफी बड़े इलाके में में बारिश के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति, झोंके 60 किमी/घंटा तक चलने  संभावना जताई है.

वहींं, रायलसीमा और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 22-28 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, लक्षद्वीप में 26-28 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में 26-28 सितंबर के दौरान; उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 25-27 सितंबर के दौरान कहीं-कहीं या काफी बड़े इलाके में बारिश होने की IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: India Weather Update Next 6 Days Weather Forecast Heavy Rain Alert Imd
Published on: 23 September 2026, 10:15 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now