Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 16 November, 2026 12:26 PM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम फिर एक बार मौसम बदलने वाला है यानी की कई राज्यों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान बंगाल की खाड़ी में बन रहा कम दबाव का सिस्टम अब डिप्रेशन में बदलने और तेजी से उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की चेतावनी जारी की है. यानी की IMD के अनुसार 16 नवंबर तक चक्रवाती तूफान और 17 नवंबर तक गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है. इसका असर दक्षिण भारत के कई राज्यों में देखने को मिल सकता है.

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा

मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी और उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन लगातार आगे बढ़ रहा है. अनुमान है कि 16 नवंबर तक यह दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों में चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा. इसके बाद 17 नवंबर तक इसके गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है.

यह सिस्टम अगले दो दिनों में और अधिक शक्तिशाली होकर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ सकता है और आंध्र प्रदेश के तट की ओर पहुंच सकता है. इसके कारण 19 और 20 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है.

उत्तर भारत में बारिश और घने कोहरे का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में 15 नवंबर को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

वहीं, उत्तराखंड में बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. 

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य भारत के राज्यों में भी आने वाले दिनों में बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 21 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है.

छत्तीसगढ़ में 19 से 21 नवंबर के दौरान कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. खासतौर पर 20 नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ और 21 नवंबर को उत्तरी छत्तीसगढ़ में भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वी भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम का असर व्यापक रूप से देखने को मिल सकता है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 15 से 19 नवंबर तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहीं, 20 और 21 नवंबर को भी यहां बारिश का दौर जारी रह सकता है.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 15 और 16 नवंबर को बारिश हो सकती है. गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 18 से 21 नवंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान है. झारखंड में 19 से 21 नवंबर तक बारिश हो सकती है, जबकि ओडिशा में 19 से 21 नवंबर के दौरान कई इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश के आसार

पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश में 15 से 21 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. असम और मेघालय में 15-16 नवंबर तथा 19 से 21 नवंबर के दौरान बारिश हो सकती है.

वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 15 नवंबर तथा 18 से 21 नवंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. 18 से 20 नवंबर के बीच इन राज्यों में कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका है. इसके अलावा 19 नवंबर को मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा असर, इन राज्यों में भारी बारिश

दक्षिण भारत में चक्रवाती सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिल सकता है. केरल, माहे, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 15 से 21 नवंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 15 से 18 नवंबर तथा 20 और 21 नवंबर को बारिश हो सकती है. तेलंगाना में 19 से 21 नवंबर तक बारिश के आसार हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: India Weather Update Bay of Bengal Cyclone and Heavy Rain Alert
Published on: 16 November 2026, 12:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now