Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 8 September, 2026 10:14 AM IST
देशभर में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल ? (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में तेज बारिश के बाद मौसम ने फिर एक बार करवट बदल ली है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार राजधानी दिल्ली में 8 से 11 सिंतबर तक बारिश होने की कोई चेतावनी नहीं जारी की है. ऐसे में लोगों को उसम भरी गर्मी की मार झेलनी पड़ सकती है. इसी  के चलते IMD ने 12 सिंतबर को राजधानी दिल्ली में हल्की झमाझम बारिश होने की संभावना जताई.

उत्तर-पश्चिम भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में 7-13 सिंतबर के बीच भारतीय मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश में और 8 और 9 सितंबर को उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, 7 से 13 सितंबर के बीच पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 9 से 13 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में और 7 और 12-13 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने काल अलर्ट जारी किया है और इस दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की भी संभावना जताई है.

मध्य और पूर्वी भारत तेज बारिश की संभावना

मध्य और पूर्वी भारत में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस दौरान IMD ने 7 से 11 सितंबर के बीच पश्चिमी मध्य प्रदेश में 7-8 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में 7-10 और 13 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है और छत्तीसगढ़ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की है.

इसके अलावा, मौसम विभाग ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 7-13 सितंबर; गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 7-10 झारखंड में 8-11 बिहार में 7-9 और ओडिशा में 10-12 सितंबर के दौरान काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर इलाकों में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत 8 सिंतबर के बाद मौसम यूर्टन ले सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 8-13 सितंबर के दौरान काफी ज़्यादा या व्यापक बारिश होने की संभावना है. 8 और 12-13 सितंबर को असम और मेघालय में और 7-13 सितंबर के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने की IMD ने आशंका जताई है. 

पश्चिमी और दक्षिण भारत में आंधी-बारिश की आंशका

सिंतबर के महीने की शुरुआत होते ही पश्चिमी और दक्षिण भारत में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 7-13 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, गुजरात क्षेत्र, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्र और कच्छ में काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है.

7-13 सितंबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तटीय कर्नाटक, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में बारिश होने के साथ इन इलाकों में आंधी- तूफान आने का भी अलर्ट जारी किया गया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: India Weather Forecast Next Six Days Monsoon Delhi-Ncr Weather Update
Published on: 08 September 2026, 10:18 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now