जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 2 May, 2026 11:58 AM IST
अरुणाचल प्रदेश समेत 15 राज्यों में मौसम का कहर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में लोग झुलसती गर्मी से बेहद ही परेशान थे. मई की शुरुआत यानी मानसून की दस्तक मतलब की आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने भी आने वाले सप्ताह में यह चेतावनी दी है कि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. साथ ही भारी बारिश की भी संभावना है, जिससे तापमान का पारा 24 डिग्री से 35 डिग्री के बीच रह सकता है.

अगले दो दिनों दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में मौसम कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. दोपहर और शाम के बीच, बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, 3 मई को सुबह आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन दोपहर तक आसमान पूरी तरह घिर सकता है. दोपहर और शाम के बीच हल्की बारिश, गरज-चमक और 30–40 किमी/घंटा की तेज़ हवाओं की चलने की संभावना है. ऐसे में तापमान का पारा 36–38°C और न्यूनतम 25–27°C रहने का अनुमान है.

इसके अलावा, 4 मई को भी बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश के एक-दो दौर देखने को मिल सकते हैं. मौसम विभाग IMD ने बिजली गिरने और तेज़ हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है. यानी की साफ है आने वाले हफ्ते में मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

जम्मू-कश्मीर,उत्तराखंड और  हिमाचल प्रदेश में बारिश-बर्फबारी अलर्ट

पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम यूर्टन लेने वाला है जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में आने वाले हफ्ते में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 2 से 5 मई के बीच जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में 3 से 7 मई के बीच, हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है, जो कुछ अलग-थलग इलाकों से लेकर काफी बड़े क्षेत्रों तक हो सकती है. इसके साथ ही, गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ 40–50 किमी प्रति घंटा तक की रफ्तार से चलने की आशंका है.

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में हल्की बौछार की संभावना 

पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मौसम यूर्टन लेगा. IMD का भी अनुमान है कि मई के महीने में लोगों के गर्मी से राहत मिल सकती है. ऐसे में मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में 2–7 मई और राजस्थान में 1–7 मई वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश  में 4–7 मई के दौरान दौरान, कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही, गरज-चमक और तेज़ हवाओं का भी चलना जारी रहेगा.

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी

मई की शुरुआत होते ही उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अरुणाचल प्रदेश में 1 से 4 तारीख तक, और फिर 6 और 7 तारीख को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना जताई है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश,असम और मेघालय में 1 से 4 तारीख और 7 तारीख को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 1 से 5 तारीख के बीच भारी बारिश होने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: India Weather alert 15 states heavy rainfall Strong winds Arunachal Pradesh
Published on: 02 May 2026, 12:04 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now