देशभर में मौसम करवट ले रहा है कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं आंधी-तूफान आना-जाना लगा हुआ है और पिछले 24 घंटों के दौरान IMD के अनुसार उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तमिल में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी वर्षा 12-20 सेमी दर्ज की गई है, जिससे क्षेत्र के लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत मिली है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग ने अगले 5-7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पहाड़ी इलाकों में लगातार मौसम करवट ले रहा है कहीं तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड में 11-12 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश में 11-13 जून के दौरान काफी बड़े इलाके में या व्यापक बारिश होने की आशंका जताई है. साथ ही कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं (40-50 किमी/घंटा की रफ्तार, झोंके 60 किमी/घंटा तक) चलने की संभावना जताई है.
यूपी-दिल्ली और राजस्थान में मौसम लेगा यूर्टन
उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 13-15 जून के दौरान; हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 13-15 जून के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 जून को पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान में 14-16 जून के दौरान कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में IMD ने इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की भी सलाह दी है.
छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में अगले 6 दिनों कैसा रहेगा मौसम?
मध्य भारत में लगातार मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. IMD केस मुताबिक 10-16 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कहीं-कहीं या कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा, 11-12 जून के दौरान तेज़ हवाओं के साथ तूफ़ान आने की भी मौसम विभाग ने चेतावनी दी है.
बिहार, बंगाल और सिक्किम बारिश की संभावना
पूर्वी भारत में लगातार मौसम अपने रंग बदल रहा है और इस दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 10-16 जून के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 10-12 जून के दौरान; झारखंड में 12-13 जून बिहार और काफी बड़े इलाके में या पूरे इलाके में झमाझम बारिश होने की संभावना जताई है.
आंध्र प्रदेश और यनम, तमिलनाडु में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण भारत के इन इलाकों में 10-16 जून के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश होने की संभावना है और 13-15 जून के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 13-16 जून के दौरान दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी मौसम का ऐसा ही मिजाज रहेगा.
तापमान का पूर्वानुमान
-
उत्तर-पश्चिम भारत में 10 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है 11 से 13 जून के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की गिरावट और उसके बाद 2-4°C की बढ़ोतरी हो सकती है.
-
मध्य भारत में 12 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और उसके बाद तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की गिरावट आ सकती है.
-
पूर्वी भारत में 11 जून तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है 12 से 14 जून के दौरान तापमान में धीरे-धीरे 2-4°C की गिरावट और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.
लेखक: रवीना सिंह