Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 November, 2026 10:22 AM IST
मौसम खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम लगातार मिजाज बदलता नजर आ रहा है. राजधानी में सुबह के समय सर्द हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब होने की चेतावनी जारी कर दी है. यानी की IMD के मुताबिक 14-15 नवंबर को पहाड़ी क्षेत्रों में  छिटपुट बारिश होने की पूरी संभावना है. ऐसे में इलाके में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है. चलिए आगे जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

नवंबर के महीने की शुरुआत होते ही मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं और सुबह और शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास भी हो रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD के अनुसार आज राजधानी में

आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जो दोपहर या शाम तक काफी हद तक घने हो सकते हैं और सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध या हल्का कोहरा रहने की संभावना है. इस बीच अधिकतम तापमान 28°C से 30°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C से 18°C ​​के बीच रह सकता है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

पहाड़ी इलाकों में मौसम लगातार मिजाज बदलता नजर आ रहा है कभी तेज बारिश हो रही है, तो कभी घना कोहरा लोगों को परेशान कर रहा है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 12 से 15 नवंबर तक मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है. इस बीच इन इलाकों में व्यापक बारिश होने के साथ कहीं-कहीं आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटा तक चलने का अलर्ट जारी कर दिया है.

पूर्वोत्तर राज्यों में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इन क्षेत्रों में नवंबर की शुरुआत होते ही तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15 से 17 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा में 16 से 18 नवंबर के बीच बारिश के साथ आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी कर दी है.

पूर्वी और पश्चिमी, मध्य भारत का मौसम का हाल

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 12 से 18 नवंबर के बीच मौसम का मिजाज बदला रहने वाला है. इस दौरान कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 16 नवंबर तक कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके अलावा, कई जगहों पर भारी बारिश भी हो सकती है. वहीं, पश्चिमी, मध्य और प्रायद्वीपीय भारत में मौसम स्थिर रहने के आसार हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Rainfall Cold Wave Alert Across India
Published on: 13 November 2026, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now