बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 30 September, 2026 9:55 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-shutterstock)

देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं कहीं तेज हवाएं चल रही हैं, तो कहीं तेज झमाझम बारिश लोगों के लिए आफत मचा रही है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे म्यांमार तट पर बने डिप्रेशन के कारण अंडमान द्वीप समूह में कुछ जगहों पर भारी बारिश और तेज़ हवाएं 50-60 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है. ऐसे में कई इलाकों में तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत के इलाकों में लगातार मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, समेत कई क्षेत्रों में बारिश होने का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद और उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में 28-30 सितंबर तक काफी बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. ऐसे में इन क्षेत्रों के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली बारिश की संभावना

उत्तर-पश्चिम के मैदानी इलाकों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज हवाएं चल रही है तो कहीं हल्की बारिश हो रही है. ऐसे में तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है और लोगों को इस दौरान ठंड का भी एहसास हो गया है. मौसम विभाग IMD ने इसी के चलते पूर्वी राजस्थान, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 28-30 सितंबर के दौरान कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.

मध्य और पूर्वी भारत में अगले 4 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

मध्य भारत में अगले 4 दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावना है. मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच कहीं-कहीं से लेकर कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है. वहीं, पूर्वी भारत के अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार में 30 सितंबर-4 अक्टूबर के दौरान बारिश के साथ-साथ आंधी और बिजली गिरने की IMD ने संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश और भारी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग IMD ने 28 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई जगहों पर बारिश होने की आशंका जताई है और 29-30 सितंबर को असम-मेघालय समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं 3-4 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है.

दक्षिण भारत में बारिश के साथ आंधी-बिजली का खतरा

मौसम विभाग IMD के अनुसार तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और रायलसीमा में कई जगहों पर बारिश की संभावना है. तमिलनाडु और केरल में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश भी होने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Rain Thunderstorm Alert-15 States Latest Weather News Today
Published on: 30 September 2026, 09:58 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now