जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 May, 2026 11:33 AM IST
IMD ने दी 23 राज्यों में बारिश होने की चेतावनी (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम ने करवट ले ली है और उत्तर प्रदेश से लेकर अंडमान, निकोबार द्वीप समूह तक में बारिश का सिलसिला शुरु हो गया है. मौसम विभाग के अनुसार मौसमीय सिस्टम सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में भारी बारिश का होना जारी है. इसी के चलते IMD ने 10 से 12 मई तक उत्तर-पश्चिम भारत में कहीं-कहीं से लेकर छिटपुट गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का एक नया दौर आने की संभावना जताई है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली, पंजाब और यूपी में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर-पश्चिम भारत के कई राज्यों के लिए मौसम बिगड़ने की चेतावनी दी है,., जिसके तहत हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान में 6 से 7 मई तक, उत्तर प्रदेश में 7 मई से गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ मध्यम बारिश का होना जारी रहेगा, जिससे इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी और उन्हें गर्म मौसम का सामना नहीं करना पड़ेगा.

असम, मेघालय अन्य क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में मौसम ने मिजाज बदल लिया है और मौसम विभाग IMD ने नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा में 6 से 8 तारीख तक. वहीं, असम तथा मेघालय में 8 मई से 10 मई तक के लिए हल्की से मध्यम बारिश, जो कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाकों तक होने के साथ-साथ गरज-चमक और तेज़ हवाओं की चलने की आशंका जताई है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है और लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है.

(Image Source- Freepik)

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार मौसम करवट ले रहा है. कहीं मध्यम बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है और इसी बीच मौसम विभाग IMD ने जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में मौसम खराब होने का अलर्ट जारी कर  दिया है. इस दौरान इन इलाकों में 11 और 12 मई को, गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की उम्मीद जताई है. इससे इन क्षेत्रों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में मध्यम बारिश की संभावना

पूर्वी भारत में प्री- मानसून ने दस्तक दे दी है और इसी बीच मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विभाग IMD ने इस दौरान बिहार में 6 से 10 मई तक और झारखंड, ओडिशा में अगले 7 दिनों के दौरान, गरज के साथ कहीं-कहीं या छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, इन इलाकों में बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा तक चलने की संभावना है, जिससे मौसम ठंडा रहेगा और लोगों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा.

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में आंधी का अलर्ट जारी

पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 6 से 10 मई के दौरान मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे. मौसम विभाग IMD ने भी इन राज्यों के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है और यह जानकारी दी है कि 6-10 मई के बीच इन क्षेत्रों में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. वहीं, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल में 9 मई को तेज़ गरज-चमक हवा की गति 50-60 किमी प्रति घंटा, और झोंकों के साथ 70 किमी प्रति घंटा तक होने की आशंका है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Pre-Monsoon Active Rain and lightning Warning issued for 23 states
Published on: 07 May 2026, 11:40 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now