बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 28 July, 2025 9:51 AM IST
देश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट (सांकेतिक तस्वीर)

Weather Update: भारत के अलग-अलग हिस्सों में एक बार फिर से मॉनसून तेज रफ्तार पकड़ चुका है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न हिस्सों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अनुमान है कि 31 जुलाई तक उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, यह भी संभावना जताई जा रही है कि जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश होने से तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है.

आइए जानते हैं किस राज्य में कब और कैसी बारिश की संभावना है. यहां जानें मौसम विभाग की हर एक ताजा अपडेट

इन राज्यों में अगले 3 दिनों तक होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जुलाई को पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश हो सकती है. 29 से 31 जुलाई तक यहां भारी से बहुत भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भी 29 से 31 जुलाई के बीच बारिश का नया दौर शुरू होने की संभावना है. उत्तराखंड में 28 से 30 जुलाई तक और हिमाचल प्रदेश में 29 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 30 जुलाई को भारी वर्षा का अनुमान है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम राजस्थान में भी हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 28 से 30 जुलाई तक कोंकण और गोवा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई को गुजरात क्षेत्र और मध्य महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट है.

उत्तर-पूर्व भारत के मौसम का हाल

अनुमान है कि 1 से 3 अगस्त के बीच उत्तर-पूर्वी राज्यों में फिर से भारी बारिश शुरू होगी. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 और 2 अगस्त को बहुत अधिक वर्षा की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 28 जुलाई से 2 अगस्त तक रुक-रुक कर भारी बारिश होती रहेगी.

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, और पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में 28 से 31 जुलाई के बीच भारी बारिश की संभावना है. कुछ जगहों पर तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज और बिजली भी देखने को मिल सकती है. इस दौरान केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है.
कोस्टल कर्नाटक में 28 और 29 जुलाई को बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा दक्षिण भारत में अगले पांच दिनों तक तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटे) भी चल सकती हैं.

English Summary: IMD Weather Update Northwest india heavy rainfall alert July forecast
Published on: 28 July 2025, 09:53 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now