कम बारिश, महंगी खाद और बढ़ती गर्मी: किसानों के लिए क्या है समाधान? Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 20 June, 2026 10:04 AM IST
मौसम विभाग IMD ने कहीं झमाझम बारिश तो कहीं धूल भरी आंधी का अलर्ट किया जारी (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और विदर्भ में कुछ जगहों पर लू (हीटवेव) जैसी स्थिति बनी रही और जम्मू-कश्मीर में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में 24 तारीख तक हीटवेव चलने की चेतावनी जारी कर दी है. वहीं, कई राज्यों में भारी बारिश होने की भी संभावना जताई है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में हवाओं ने अपना रुख बदल लिया है. IMD के अनुसार आज राजधानी दिल्ली में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दोपहर या शाम के समय, बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान (बिजली कड़कने सहित) और 40–50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. ऐसे में दिल्ली का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37°C–39°C और 24°C–26°C के बीच रहने की उम्मीद है.

पहाड़ी इलाकों झमाझम बारिश की चेतावनी

जून के महीने में मौसम अपने बार-बार मिजाज बदलता नजर आ रहा है. कहीं पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश तो कहीं ओलावृष्टि हो रही है. ऐसे में तापमान में वद्धि दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 23-25 ​​जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में, 22-25 जून के दौरान हिमाचल प्रदेश और 19-25 जून के दौरान उत्तराखंड में छिटपुट बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

हरियाणा, यूपी और पंजाब आंधी-तूफान की संभावना

पूर्वी उत्तर प्रदेश में लोगों को तेज भीषण गर्मी के प्रकोप का सामना करना पड़ रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने 22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में, 19-20 और 25 जून को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की आशंका जताई है.

वहीं, 19-22 जून के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में  और 21-23 जून के दौरान पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40-50 किमी/घंटा, झोंकों के साथ 60 किमी/घंटा तक चलने की चेतावनी जारी कर दी है.

(Image Source-AI generate)

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मध्य भारत में मौसम यूर्टन लेने वाला है यानी की भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 19-25 जून के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों से लेकर कई जगहों पर बारिश हो सकती है. साथ ही कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के चलने की भी चेतावनी जारी कर दी है.

पूर्वी और पूर्वोतर इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 19-25 जून और ओडिशा 19-20 जून में काफी बड़े इलाके से लेकर पूरे इलाके में बारिश हो सकती है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 25 जून तक बड़े पैमाने पर या काफी हद तक बारिश होने की IMD ने आशंका जताई है.

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19 से 23 जून तक कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Heavy Rain Thunderstorm dust storm Alert Several States
Published on: 20 June 2026, 10:10 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now