बस्तर के जंगलों का ‘खुला औषधालय’ खतरे में! मंजूर गोड़ी समेत कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां विलुप्त होने की कगार पर Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 3 October, 2026 10:31 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं तेज हवाएं चल रही है, तो कहीं तेज बारिश ने आफत मचाई हुई है. इसी दौरान कल यानी 2 अक्टूबर को गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, नागालैंड और केरल में भारी बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर, मध्य भारत, पश्चिमी तट और दक्षिणी प्रायद्वीपीय हिस्सों तक कई राज्यों में बारिश देखने को मिल सकती है. कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में बारिश के आसार

उत्तर-पश्चिम भारत में लगातार मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 6 से 8 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. हिमाचल प्रदेश में 5 से 8 अक्टूबर, जबकि उत्तराखंड में 5-6 अक्टूबर और 8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है, जबकि झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है.

वहीं, पंजाब में 7-8 अक्टूबर, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 6-8 अक्टूबर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 6-7 अक्टूबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 5-8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश

मध्य भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिमी मध्य प्रदेश में 8 अक्टूबर, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 6 से 8 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. छत्तीसगढ़ में 5 से 8 अक्टूबर के दौरान बारिश की संभावना है.

पूर्वी मध्य प्रदेश में 6-8 अक्टूबर के दौरान कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. यहां हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की मौसम विभाग IMD ने आशंका जताई है.

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का दौर

पूर्वी भारत में भी मौसम करवट लेने वाला है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल तथा उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 8 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है. साथ ही मौसम विभाग IMD ने बिहार, झारखंड और ओडिशा में 5 से 8 अक्टूबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई  है. 

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत में भी मौसम सक्रिय रहेगा. मौसम विभाग IMD के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 अक्टूबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. वहींं, IMD ने 2 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश में गरज-चमक के साथ आंधी की चेतावनी जारी की है. ऐसे में इन इलाके के लोग घरों से बाहर जाते वक्त सावधानी बरतें.

 महाराष्ट्र और पश्चिमी तट पर भी बारिश

पश्चिमी भारत में मौसम के मजाज बदलते नजर आ रहे हैं और इस दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में 5-8 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की IMD ने संभावना जताई है. ऐसे में सौराष्ट्र और कच्छ में 2 अक्टूबर को बारिश हो सकती है.

इसके अलावा, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में 2-5 अक्टूबर के दौरान मौसम गर्म और उमस भरा रह सकता है.

दक्षिण भारत में कई राज्यों में सक्रिय रहेगा मानसून

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 2-8 अक्टूबर के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग IMD के अनुसार केरल, माहे, लक्षद्वीप, तटीय कर्नाटक और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना में  7-8 अक्टूबर को बारिश की संभावना है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Update Heavy Rain Thunderstorm Alert more-than 15 States Northeast India State wise Weather News
Published on: 03 October 2026, 10:36 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now