दिल्ली-NCR सहित देशभर में अप्रैल के महीने में मौसम करवट लेता नजर आ रहा़ है. राजधानी में लू ने अपना कहर ढाया हुआ है. लोग तपती तेज धूप से बहुत परेशान है दूर तक बारिश होने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. वहीं, भारतीय मौसम विभाग IMD ने नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 13 राज्यों के अन्य इलाकों में मौसम बिगड़ने की आशंका जताई है, जिसके चलते इन राज्यों में तेज आंधी तूफान का सामना लोगों को करना पड़ सकता है.
आज दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?
आज राजधानी दिल्ली में आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा और न्यूनतम तापमान 40°C से 42°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है. यानी की आज राजधानी वालों को तेज झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग IMD ने भी आने वाले दिनों में मौसम गर्म रहने की ही संभावना जताई है और लू चलने की चेतावनी दी है.
पूर्वोतर भारत में तेज बारिश का कहर
पूर्वोतर भारत में मौसम यूटर्न लेने वाला है और इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले पांच दिनों तक यानी की 24-28 अप्रैल तक इन राज्यों- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. ऐसे में पूर्वोतर भारत में अधिकतम तापमान में 2-4°C की वृद्धि होने की संभावना है.
हिमालय क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
उत्तर-पश्चिमी भारत में मौसम विभाग के अनुसार जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में 24 और 25 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक. वहीं, उत्तराखंड में 25- 26 को, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं साथ कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
तेलंगाना-कर्नाटक अन्य क्षेत्रों का मौसम का हाल
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में 22 से 26 अप्रैल तक केरल और माहे, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें, ओलावृष्टि और तेज़ हवाएँ 30-50 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है.
वहीं, 22 से 25 अप्रैल तक तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में भी ऐसी ही स्थितियाँ बनी रहेंगी 22 से 24 अप्रैल तक तमिलनाडु में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है और 22- 23 अप्रैल को रायलसीमा में भी IMD ने ऐसी ही स्थिति रहने के साथ ही उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने आशंका जताई है.
इन राज्यों में लू, गर्म और उमस भरा मौसम IMD की चेतावनी
IMD के अनुसार पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में 24 और 25 अप्रैल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 23 और 25 पूर्वी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 23 से 26 अप्रैल तक विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 24 से 27 अप्रैल तक लू चलने की प्रबल संभावना है. ऐसे में इलाके के लोग घरों से बाहर निकलते वक्त सावधानी बरतें, ताकि लू के असर से बचाव हो सकें.
लेखक: रवीना सिंह