दिल्ली-NCR में मार्च के महीने की शुरुआत होते ही गर्मी ने अपना कहर दिखाना शुरु कर दिया है. 2 मार्च से लेकर 5 मार्च तक IMD का अनुमान है कि तापमान सामान्य से ऊपर जाने की पूरी संभावना है. इसी के चलते लोगों को तपती धूप से साथ धूल भरी आंधी का भी सामना करना पड़ सकता है, जिससे दिल्ली का एक्यूआई लेवल में बढ़ोतरी हो सकती है. आइए आगे जानते हैं मार्च के पहले हफ्ते में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.
आज के मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आज मौसम साफ रहेगा और तेज हवाओं का चलना जारी रहेगा. IMD के मुताबिक दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम टेम्परेचर 30°C से 32°C और 14°C से 16°C के बीच ऊपर-नीचे होने की उम्मीद है. साथ ही हवाओं की रफ्तार 35 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 37 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की पूरी आंशका है.
वहीं, 3 मार्च को असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, ऐसे में मौसम में ठंडक बनी रहेगी.
यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग IMD ने उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है कि यूपी के अधिंकाश हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. दोपहर के समय तापमान लगभग 32°C रहेगा और रात का तापमान 18°C के आसपास रहेगा. यानी की सुबह गर्मी रहेगी और रात में तापमान का ग्राफ नीचे पहंचने की संभावना है.
बिहार में मार्च के महीने में लोगों को अप्रैल की गर्मी का एहसास दिला दिया है. तापमान 34 से 38 डिग्री तक जा रहा है और IMD का अनुमान है कि बिहार में आने वाले दिनों में गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा सकती है. तापमान 40 डिग्री के पार जानें की पूरी आंशका है.
पहाड़ी इलाकों में 4-8 मार्च मौसम पुर्वानुमान
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. कमजोर पश्चिमी विक्षोभ होने से 4 से 8 मार्च के बीच इन इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की पूरी संभावना है. ऐसे में तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंड दोबारा फिर से बढ़ सकती है. इसी के चलते मौसम विभाग ने इन इलाकों के लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.
होली पर कैसा रहेगा मौसम?
होली के दिन दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा और दिन के समय तापमान लगभग 32°C और 34°C और 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है. उत्तर प्रदेश, बिहार में गर्मी का प्रकोप जोरी रहेगा IMD का अनुमान है कि मौसम में कोई खास बदलाव होने की कोई आंशका नहीं है.
4 मार्च यानी होली के दिन कोंकण, गुजरात और गोवा में कुछ जगहों में गर्म और उमस भरे हालात रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने होली से लेकर 8 मार्च तक पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी होने की संभावना जताई है.
लेखक: रवीना सिंह