राजधानी दिल्ली में फरवरी के आखिरी हफ्ते में मौसम ने अपना रंग दिखाना शुरु कर दिया है. सुबह-शाम की सर्द हवाओं से लोगों को सुकून मिल रहा है, तो वहीं, दोपहर की तेज धूप लोगों की हालत खराब कर रही है. ऐसे में मौसम विभाग IMD ने अगले 3 दिन तक दक्षिण भारत के कई राज्यों में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से आंधी- तेज बारिश होने का आंशका जताई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
आज दिल्ल-NCR मौसम में साफ़ रहेगा और बारिश होने की संभावना है. IMD के अनुसार टेम्परेचर 29°C से 31°C और 12°C से 14°C के बीच रहने की उम्मीद है. वहीं, अंडमान और निकोबार आइलैंड्स में में 30-40 kmph की तेज़ हवाओं के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग के अनुमान है आज ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और तेलंगाना में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आंशका है. ऐसे में इन राज्यों में ठंड महसूस हो सकती है.
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश
मौसम विभाग IMD ने इन राज्यों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD का अनुमान है कि अंडमान और निकोबार आइलैंड्स, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, केरल और माहे, लक्षद्वीप, अंदरूनी कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में और 24 और 25 फरवरी को मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में बारिश होने की संभावना है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?
भारतीय मौसम विभाग IMD ने 26 से 28 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, में मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. IMD का अनुमान है कि इन राज्यों में तीन दिनों तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है. ऐसे में लोग सावधानी बरते घरों में ही रहे और अपना ख्याल रखें.
अगले दो दिन दिल्ली-NCR के मौसम का हाल
मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली-NCR में 25 फरवरी को मौसम साफ़ और खुला रहने का अनुमान है. सुबह का आगाज़ हल्की ठंडक महसूस हो सकती है. IMD के अनुसार दोपहर तक गर्माहट महसूस होने लगेगी. अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के बीच रह सकता है.
वहीं, 26 फरवरी को राजधानी में आसमान साफ़ रहने के आसार हैं।. दिन के समय धूप तेज रह सकती है, जिससे अधिकतम तापमान 30°C से 32°C तक पहुंच सकता है न्यूनतम तापमान 13°C से 15°C के बीच रहने का अनुमान है, जो सामान्य से थोड़ा अधिक रहेगा।. हवाओं की रफ्तार दिन में 15–25 किमी/घंटा तक रह सकती है. कुल मिलाकर, दोनों दिनों में मौसम शुष्क, साफ़ और हल्की गर्माहट लिए रहेगा.
लेखक: रवीना सिंह