Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 10 February, 2026 11:33 AM IST
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में मौसम का बदला मिज़ाज (Image Source-AI generate)

भारत के अधिंकाश हिस्सों में ठंड का कहर कम होने लगा है. सुबह की सर्द हवा से बाद दोपहर की तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास दिला रही है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.

हालांकि, पहाड़ी इलाकों में मौसम अभी भी सर्द बना हुआ है और पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ बर्फबारी का दौर जारी है. अगर देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां से ठंड अलविदा होने को है.

अगले दो दिनों दिल्ली-एनसीआर IMD मौसम पूर्वानुमान

राजधानी दिल्ली में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. 10 फरवरी को आसमान में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है. इस दिन दिल्ली का अधिकतम तापमान 24°C से 26°C और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की उम्मीद है. तापमान सामान्य के करीब रहेगा. सुबह के वक्त दक्षिण दिशा से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जो दोपहर में बढ़कर 12 किमी प्रति घंटा हो सकती है.

11 फरवरी को मौसम में सुधार देखने को मिलेगा. आसमान ज़्यादातर साफ रहेगा, हालांकि सुबह हल्के बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6°C से 3.0°C अधिक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के करीब रहेगा. हवा पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा से चलेगी, जिसकी गति दोपहर में 20 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

वहीं, 12 फरवरी को भी मौसम मुख्यतः साफ रहेगा। सुबह के समय हल्के बादल रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 22°C से 24°C और न्यूनतम तापमान 10°C से 12°C के बीच रहने की संभावना है. तेज़ हवाओं के कारण दिन में हल्की ठंडक महसूस की जा सकती है.

पश्चिमी हिमालय में बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

देश के उत्तरी पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी देखने को मिल सकती है. इस दौरान ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड बढ़ने के साथ-साथ फिसलन की स्थिति भी बन सकती है.

10 फरवरी को मौसम की गतिविधियां और तेज होने की संभावना है. इस दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में कई जगहों पर गरज के साथ बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी भारतीय मौसम विभाग ने आशंका जताई है, जिससे तापमान में गिरावट महसूस की जा सकती है और सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

इसके अलावा, 14 और 15 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिसके चलते इन्हीं क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर दोबारा हल्की बारिश और बर्फबारी होने के संकेत हैं. वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि अगले 7 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में किसी बड़ी मौसमी हलचल की उम्मीद नहीं है और मौसम सामान्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

देशभर में न्यूनतम तापमान का ताजा हाल

  • अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • मध्य भारत में भी अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक बढ़ोतरी होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान स्थिर बना रहेगा.

  • पूर्वी भारत के राज्यों में रात के तापमान में अगले दो दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. इसके बाद मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं.

  • महाराष्ट्र में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. इसके बाद तापमान लगभग स्थिर रहेगा.

  • कुछ अन्य हिस्सों में भी अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आने के आसार हैं, जिसके बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.

  • मौसम विभाग के अनुसार देश के बाकी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में फिलहाल किसी खास बदलाव की संभावना नहीं है और मौसम सामान्य बना रहेगा.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Update Fog in Delhi-NCR snowfall and rain hilly states know IMD Weather report
Published on: 10 February 2026, 11:37 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now