फरवरी का महीना चल रहा है और ठंड अभी तक अपने पांव जमाएं हुए है, खासकर दिल्ली- एनसीआर में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है. शाम के समय ठंडी हवाएं चल रही है, तो सुबह के समय तेज धूप ऐसा मौसम लोगों की सेहत पर भारी असर डाल रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में कोहरा बने रहने की संभावना है, तो चलिए अगली कड़ी में जानते हैं 7 से 9 फरवरी तक कैसा रहेगा मौसम का हाल.
तमिलनाडु और दक्षिण तमिलनाडु मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार तमिलनाडु में आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है. IMD के अनुसार तमिलनाडु में सुबह के समय कोहरा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश पड़ने की संभावना है. खासकर इन पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी जिलों नीलगिरि, सेलम, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, वेल्लोर और रानीपेट इलाकों में कोहरा आने की आशंका है.
वहीं, मौसम विभाग ने दक्षिण तमिलनाडु के डेल्टा जिलों में मौसम विभाग IMD के अनुसार, इन इलाकों में एक-दो स्थानों पर हल्के फुहारें के साथ कराईकल के आसपास तटीय क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है.
जम्मू-कश्मीर के साथ इन इलाकों में बारिश, बर्फबारी की संभावना?
भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 9 से 11 फरवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फरबाद के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. खास तौर पर 10 फरवरी को मौसम अधिक सक्रिय रहने की संभावना है. इस दिन जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में काफी व्यापक बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.
इसके अलावा घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. उत्तराखंड में 7 फरवरी तक और हिमाचल प्रदेश में 8 फरवरी तक कुछ स्थानों पर सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
दिल्ली- एनसीआर में अगले दो दिनों मौसम पूर्वानुमान
दिल्ली-एनसीआर में अगले दो दिनों के दौरान मौसम में हल्का उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 8 फरवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. सुबह कोहरे का असर बना रह सकता है और तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.
वहीं, 9 फरवरी को भारतीय मौसम विभाग IMD ने मौसम लगभग इसी तरह बने रहने की संभावना जताई और सुबह हल्का से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है. अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आंशका है.
लेखक: रवीना सिंह