मई के महीने की शुरुआत होते ही कई राज्यों में मौसम ने करवट ली कहीं तेज बारिश तो कहीं लू का कहर. मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश 11–20 cm दर्ज की गई है, तो वहीं बिहार, पंजाब कुछ अलग-अलग स्थानों पर 30–50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आया. इसी के चलते IMD ने उत्तर-पश्चिमी और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में, इस हफ़्ते के दौरान कई दिनों तक लू चलने की आशंका जताई है.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में तेज गर्मी ने लोगों को बेहाल किया हुआ है. ऐसे में लोग ये उम्मीद जता रहे हैं कि कब मानसून दस्तक देगा और तेज भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. इसी के चलते आज मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में आसमान साफ रहेगा, जिससे तापमान अधिकतम और न्यूनतम तापमान 42°C से 44°C और 25°C से 27°C के बीच रहने की उम्मीद है. यानी की आज गर्म मौसम रहने की संभावना है.
असम, मेघालय और नागालैंड में बिजली गिरने का अलर्ट
पूर्वोतर भारत में मौसम लगातार अपने मिजाज बदलता नजर आ रहा है. मौसम विभाग IMD ने इन इलाकों में मौसम खराब होने की चेतावनी दी है कि असम और मेघालय में 18 -20 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं, जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है.
वहीं, अरुणाचल प्रदेश में 17 और 18 मई को कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.
पहाड़ी क्षेत्रों में अगले 5 दिनों मौसम बगड़ने की चेतावनी
उत्तर-पश्चिमी भारत में लगातार मौसम करवट लें रहा है. मौसम विभाग IMD ने जम्मू-कश्मीर में 19 और 20 मई को मौसम खराब होने की आशंका है. साथ ही उत्तराखंड में 20 से 23 मई के दौरान, गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है और कहीं-कहीं से लेकर मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है.
इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश में 19 से 23 मई के दौरान, कहीं-कहीं बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40-50 किमी/घंटा तक हो सकती है.
दक्षिण भारत में भारी बारिश की संभावना
भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण भारत में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी कर दी है. इस दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में 20 और 21 मई को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. आंतरिक कर्नाटक में 17 और 18 मई को गरज-चमक, बिजली गिरने आशंका है.
वहींं, मौसम विभाग ने तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 17-19 मई के दौरान केरल और माहे में 17-21 मई के दौरान लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक में 17 और 18 मई को भी मौसम खराब रहने की संभावना है. ऐसे मेंं अगले 3 दिनों इन इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.
IMD ने इन राज्यों में लू, का अलर्ट किया जारी
मौसम विभाग के अनुसार 17–23 मई के दौरान राजस्थान के कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है और 18–23 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में भी ऐसी ही स्थिति रहने की आशंका है. वहीं, मध्य प्रदेश और विदर्भ में 17 से 21 मई तक, और छत्तीसगढ़ में 20 और 21 मई को भी ऐसी ही स्थितियाँ रहने की उम्मीद है.
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में, 17 से 23 मई तक कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है. वहीं, 19 से 23 मई तक कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की IMD ने चेतावनी दी है. मौसम विभाग के अनुसार तेलंगाना के कुछ इलाकों में 17 से 21 मई तक लू चलने की आशंका है. यानी की इस हफ्ते इन क्षेत्रों को लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.
लेखक: रवीना सिंह