जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 March, 2024 6:29 PM IST
देश के मौसम का हाल

Weather Update: मार्च महीने के पहले हफ्ते में उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में गुलाबी ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग की मानें तो 6 मार्च को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में एक ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा. जो एक बार फिर देश के मौसम में बदलाव ला सकता है. इसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं. वहीं, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की बारिश होने की संभावना है.

देश की मौसमी गतिविधियां

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में उत्तरी पाकिस्तान और उसके पड़ोस पर एक चक्रवाती परिसंचरण के रूप में देखा जा रहा है, जो औसत समुद्र तल से 3.1 किमी से 12.6 किमी की ऊंचाई तक है. अब इसे मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक गर्त के रूप में देखा जाता है, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर स्थित है. पश्चिमी विक्षोभ यानी ताजा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से मौसमी गतिविधियों में बदलाव देखा जाता है.

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है. हालांकि, इस पूरे हफ्ते देश की राजधानी दिल्ली में बारिश होने के कोई आसार नहीं हैं. IMD के अनुसार, दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. वहीं, अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

देश के मौसम का हाल

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, 6 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है. इसके प्रभाव से 6 और 7 मार्च के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) में छिटपुट हल्की/मध्यम बारिश होने के साथ-साथ बर्फबारी की संभावना है. इसके अलावा, आज बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, ओडिशा और सिक्किम में गरज के साथ छिटपुट हल्की/मध्यम वर्षा, तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बिजली गिरने की संभावना है.

English Summary: imd weather update aaj ka mausam today weather news
Published on: 05 March 2024, 06:30 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now