फरवरी के अंत में ठंड जाती हुई नजर आ रही है. राजधानी दिल्ली में दोपहर की तेज धूप ने लोगों के पसीने छूटा दिए है. मौसम विभाग ने गुरुवार को दिल्ली के तापमान 14°C और अधिकतम तापमान 31°C रहने का अनुमान जताया है. वहीं, IMD ने पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की आंशका जताई है. यानी की पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
दिल्ली-NCR में मौसम आज साफ रहेगा, लेकिन हवाओं की स्पीड उत्तर-पश्चिम दिशा से बढ़कर 20 kmph तक चलेगी और टेम्परेचर 30°C से 32°C और 13°C से 15°C के बीच ऊपर-नीचे होने की संभावना है और पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की आंशका है. इसके अलावा, IMD के मुताबिक अंडमान और निकोबार आइलैंड्स इलाकों में कहीं-कहीं मध्यम बारिश, गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और 30-40 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है.
अगले दो दिन दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली-NCR में आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम शुष्क और स्थिर रहने का अनुमान है. 27 फरवरी को आसमान ज़्यादातर साफ़ रहेगा, जिससे दिन में धूप तेज़ महसूस हो सकती है. सुबह के समय हल्की हवा चलने की संभावना है, जिसकी रफ़्तार लगभग 10 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम 14°C से 16°C के बीच रहने का अनुमान है.
वहीं, 28 फरवरी को भी आसमान साफ़ रहने और बारिश की कोई संभावना न होने की बात कही गई है. अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम 15°C से 17°C के बीच रह सकता है. IMD का अनुमान है कि सुबह हल्की हवा लगभग 10 किमी/घंटा और दोपहर में उत्तर-पूर्वी हवाएं 12 किमी/घंटा तक चलेंगी. यानी कुल मिलाकर, दोनों दिनों में हल्की गर्माहट और साफ़ मौसम बना रहेगा.
कर्नाटक से तेलंगाना का मौसम का मिजाज
26 फरवरी को कर्नाटक, तेलंगाना अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का भी चलना जारी रहेगा.
तापमान कितना रहेगा?
-
अगले 7 दिनों दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में तापमान करीबन
-
धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसलिए, इस हफ़्ते नॉर्थ-वेस्ट इंडिया के कई हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर नॉर्मल से 3-5°C ज़्यादा रहने की आंशका है.
-
अगले 24 घंटों में महाराष्ट्र में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और 6 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी.
-
अगले 2 दिनों में पूर्वी भारत में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है और
-
अगले 5 दिनों में धीरे-धीरे 2-3°C की तापमान में इजाफा होने की संभावना है.
-
देश के बाकी हिस्सों में मैक्सिमम टेम्परेचर में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है.
लेखक: रवीना सिंह