‘पोटैटो किंग’ मनोहर सिंह: आलू की खेती से 30 करोड़ टर्नओवर और 80 करोड़ का मजबूत FPO नेटवर्क Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 February, 2026 12:06 PM IST
दिल्ली-NCR सहित अन्य राज्यों में मौसम का हाल (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR में फरवरी के आखिरी हफ्ते में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिए है. दोपहर की तेज धूप ने लोगों को मार्च-अप्रैल की चिलमिलाती गर्मी का एहसास दिला दिया है. वहीं, IMD मौसम विभाग ने पहाड़ी इलाकों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना जताई है, जिसके चलते इन इलाकों में ठंड बढ़ सकती है और तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली-NCR का मौसम कैसा रहेगा?

28 फरवरी को दिल्ली-NCR में मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30°C से 32°C और न्यूनतम तापमान 15°C से 17°C के बीच रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में यह 5°C या उससे अधिक भी रह सकता है. सुबह दक्षिण-पश्चिम दिशा से हल्की हवा (लगभग 5 किमी/घंटा) चलेगी. दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर 10 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

1 मार्च को तापमान में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. अधिकतम 30°C से 32°C और न्यूनतम 14°C से 16°C के बीच रहेगा. सुबह उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी, जो दोपहर में 15 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है. यानी की कुल मिलाकर दिल्ली-एनसीआर में गर्म मौसम ही बने रहने की आंशका है.

उत्तरप्रदेश का मौसम का मिजाज

उत्तरप्रदेश का मौसम अगले सात दिनों तक गर्म रहने वाला है. इस दौरान तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है और लोगों को तपती गर्मी का एहसास हो सकता है. वहीं, पश्चिमी और मध्य यूपी में सुबह तेज धूप रहेगी, लेकिन रात में लोगों को ठंड का एहसास हो सकता है. साथ ही IMD ने यूपी के किसी भी जिले में बारिश होने की कोई आंशका नही जताई है. इसका मतलब साफ है कि गर्मी का पारा बढ़ने वाला है.

किन राज्यों में रहेगा कोहरा?

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार पंजाब और हरियाणा में मौसम दोहरा रंग दिखाने वाला है. यानी दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होनी की संभावना है. वहीं, सुबह का घना कोहरा राज्य के लोगों को परेशानी में डाल सकता है. IMD ने 28 फरवरी तक पंजाब के कई इलाकों में घना कोहरा आने की आंशका जताई है, जिससे राज्य के लोगों को गर्मी-सर्दी दोनों का एहसास होता रहेगा.

किन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की आंशका?

पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में मौसम फिर करवट लें सकता है. IMD मौसम विभाग ने सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ होने के कारण 27 फरवरी से 4 मार्च की बीच बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी और सर्द मौसम भी बना रहेगा. साथ ही मौसम विभाग ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Report Heat in Delhi-NCR warning of rain and snowfall in the mountains
Published on: 27 February 2026, 12:11 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now