Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 14 October, 2026 10:54 AM IST
मौसम अपडेट (Image Source-shutterstock)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. तमिलनाडु में भारी बारिश हो रही है, तो राजस्थान में कुछ जगहों पर ओले गिरने की खबर मिली है, जिससे तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने देश के बाकी हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के लौटने और साथ ही अगले दो दिनों में दक्षिणी प्रायद्वीप में उत्तर-पूर्व मॉनसून की बारिश शुरू होने के लिए हालात अनुकूल होने की संभावना जताई है.

उत्तर-पश्चिम इलाकों में कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश में काफी ज़्यादा से लेकर 13-19 अक्टूबर तक व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. वहीं, 14-15 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की मौसम विभाग ने संभावना जताई है.

मध्य भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट

मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 और 16 अक्टूबर को बारिश हो सकती है. वहीं, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 19 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. विदर्भ में 16 से 19 अक्टूबर और छत्तीसगढ़ में 13 से 19 अक्टूबर तक बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.

बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बारिश का पूर्वानुमान

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 13 और 14 अक्टूबर को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. इसके बाद 15 से 19 अक्टूबर के दौरान भी यहां अलग-अलग स्थानों पर बारिश हो सकती है.

बिहार में 16 से 18 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 16 से 18 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. वहीं, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 14 से 18 अक्टूबर और ओडिशा में 13 से 19 अक्टूबर तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. वहीं, ओडिशा में 14 से 17 अक्टूबर के दौरान कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आंधी और बिजली गिरने की आशंका है.

पूर्वोत्तर भारत में कई दिनों तक बारिश, इन राज्यों में अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 14 से 17 अक्टूबर तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 13 से 17 अक्टूबर तक बारिश होने का IMD ने पूर्वानुमान जताया है.

महाराष्ट्र और गोवा में बारिश के साथ गरज-चमक

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार पश्चिम भारत में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश का असर दिखाई दे सकता है. कोंकण और गोवा में 15 से 19 अक्टूबर के दौरान बारिश होने की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 14 से 19 अक्टूबर तक और मराठवाड़ा में 16 से 19 अक्टूबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मध्य महाराष्ट्र में 15 से 19 अक्टूबर तक कुछ जगहों पर गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, कोंकण और गोवा तथा मराठवाड़ा में 16 से 19 अक्टूबर के दौरान ऐसे मौसम की स्थिति बन सकती है.

दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 15 से 19 अक्टूबर के दौरान व्यापक बारिश की संभावना है. तटीय कर्नाटक में 16 से 18 अक्टूबर, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 17-18 अक्टूबर दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 15 से 18 अक्टूबर तक बारिश हो सकती है. तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में 17 से 19 अक्टूबर, रायलसीमा में 16 और 17 अक्टूबर के दौरान तेलंगाना में 18 और 19 अक्टूबर को भी बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Forecast Rain Thunderstorms Lightning Alert State wise Weather Update
Published on: 14 October 2026, 10:59 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now