Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 25 November, 2026 10:45 AM IST
वेदर अपडेट (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई उतारचढ़ाव देखने को मिल रहा है और दिल्ली समेत कई राज्यों में ठंड का प्रकोप देखने को मिल रहा है. इसी के चलते पिछले 24 घटों के दौरान तमिलनाडु में भारी बारिश और उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी दर्ज किया गया है. ऐसे में तापमान में भी बड़ा बदलाव नजर आया. मौसम विभाग ने केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 27 नवंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं, आंधीतूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका जताई गई है.

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, पूर्वी हवाओं के प्रभाव से दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. विशेष रूप से केरल और माहे के साथ तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल के कुछ हिस्सों में 24 से 27 नवंबर के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. इसी के साथ लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है.

किन 5 राज्यों में भी होगी भारी बारिश?

दक्षिण भारत के अन्य हिस्सों में भी मौसम की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार इन राज्यों में लगातार बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है

  • तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 24 से 30 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

  •  रायलसीमा में 24 से 30 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है.

  •  तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 24 से 30 नवंबर तक हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

  •  तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 24 से 28 नवंबर तक बारिश का अनुमान है.

  •  तेलंगाना में 24 और 25 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

उत्तर भारत में घने कोहरे का अलर्ट

दक्षिण भारत में जहां बारिश का दौर जारी रहने वाला है, वहीं उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे की समस्या बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने 24 नवंबर को छत्तीसगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना जताई है. इसके अलावा हिमाचल प्रदेश में 24 से 26 नवंबर तक, पंजाब में 24 से 27 नवंबर तक और हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्ली में 26 और 27 नवंबर को घना कोहरा छा सकता है.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज दिल्ली-NCR में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध या कोहरा छा सकता है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 24°C से 26°C के बीच और न्यूनतम तापमान 09°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है. इसी के चलते राजधानी में दोपहर तक, उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने वाली हवाओं की गति बढ़ सकती है. यह 15 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Forecast Rain Alert Tamil Nadu Kerala Dense Fog Delhi
Published on: 25 November 2026, 10:49 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now