Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 December, 2024 6:14 PM IST
देश के कई राज्यों में बारिश होने की चेतावनी, सांकेतिक तस्वीर

IMD Weather Forecast: देश के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही है. दिल्ली और इसके आस-पास सटे राज्यों में इन दिनों तापमान लगातार कम हो रहा है. देखा जाए तो सुबह और शाम के समय दिल्ली-NCR में घना कोहरा और ठंड बढ़ रही है. ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि 8 से 9 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में हल्की छिटपुट वर्षा होने की संभावना है.

IMD के द्वारा जारी की गई ताजा अपडेट के मुताबिक, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में रात व सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

तापमान का पूर्वानुमान

मौसम विभाग की अपडेट के मुताबिक, अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत (राजस्थान को छोड़कर) में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है. साथ ही अगले 4-5 दिनों के दौरान राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि और उसके बाद 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है. अगले 4 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है.

वही, दिल्ली/एनसीआर में मौसम का हाल (पिछले 24 घंटे) और पूर्वानुमान (07 दिसंबर से 10 दिसंबर 2024 के दौरान) तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.  अगले 2 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक गिरावट की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा.

ठंड और कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग के द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 24 घंटे के दौरान असम और मेघालय और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 08 से 10 दिसंबर के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, झारखंड, 09-12 तारीख के दौरान उत्तर प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल , सिक्किम और  हिमाचल प्रदेश में कोहरा छाए रहने की संभावना है. साथ ही इस दौरान ठंड भी अधिक पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. IMD की अपडेट के मुताबिक, 09 से 13 दिसंबर के दौरान उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है.

तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में होगी बारिश

IMD के अनुसार, 10 से 13 दिसंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. 12 दिसंबर को तटीय तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा हो सकती है. केरल और माहे इलाकों के दौरान 11 से 13 दिसंबर के दौरान केरल और माहे में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है.  

English Summary: IMD Weather Forecast Heavy rain in many states including Punjab Haryana Chandigarh till 9 December weather update
Published on: 07 December 2024, 06:17 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now