Sugarcane Farming Tips: वैज्ञानिक ढंग से गन्ने की खेती कर बढ़ाएं उत्पादन Union Budget 2026-27: बजट की थाली सजी रही, किसान फिर भूखा ही लौटा! Union Budget 2026-27: बजट में किसानों को क्या मिला, जानिए बड़े ऐलान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 5 February, 2026 11:58 AM IST
दिल्ली- यूपी समेत इन 4 राज्यों में अगले 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम (Image Source-AI generate)

दिल्ली-एनसीआर में आज मौसम साफ रहने की आंशका है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार 6 फरवरी, 2026 तक सुबह, रात के समय हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. चलिए आइए जानें अगले तीन दिनों कैसा रहेगा इन 6 राज्यों में मौसम का हाल...

हिमाचल-उत्तराखंड में कैसे रहेगा मौसम हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD ने  6 फरवरी से 10 फरवरी तक सुबह-रात के समय हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है जताई और या छिटपुट बारिश-बर्फबारी के साथ एक और गीला मौसम आने की आंशका है.

आज के मौसम की बात करें तो उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में आज मौसम साफ रहेगा. वहीं मौसम विभाग IMD ने अगले दो दिन बरिश और बर्फबारी होने की भी संभावना जताई है. IMD के अनुसार कल उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ मे हल्की बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ सकती है.

एमपी और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

6 फरवरी को मध्य प्रदेश और राजस्थान में मौसम का मिज़ाज बदला-बदला रहेगा. दोनों राज्यों के कई इलाकों में सुबह से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जिससे दृश्यता प्रभावित हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बने हुए हैं.

मध्य प्रदेश में पहले से ही मौसम ठंडा बना हुआ है. बीते दिन कई जिलों में बारिश और ओले गिरने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई. विभाग का कहना है कि 8 फरवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के अनेक हिस्सों में फिर से बारिश हो सकती है, जिससे सर्दी का असर और बढ़ेगा.

दिल्ली और यूपी का मौसम पूर्वानुमान

दिल्ली और आसपास के इलाकों में मौसम का रुख अगले दो दिनों तक लगभग समान बना रहेगा. 6 और 7 फरवरी को राजधानी में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की धुंध रहेगी, जबकि दिन में उत्तर-पश्चिम दिशा से 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलेंगी. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जो सामान्य से ऊपर रहेगा. वहीं उत्तर प्रदेश में अगले 2–3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट दर्ज होने की संभावना है.

वहीं, यूपी में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम विभाग IMD ने कोहरे को लेकर 10 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और शीतलहर चलने की आंशका जताई है पर बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी नहीं दी है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Forecast Delhi Uttar Pradesh and these 4 states next three days next 3 days Weather Update
Published on: 05 February 2026, 12:02 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now