Sugarcane Variety: गन्ने की नई किस्म Co-18022 (कर्ण-18) की खेती कर आय बढ़ाएं 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 27 January, 2026 11:36 AM IST
दिल्ली में अगले तीन दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल जानें

दिल्ली ने इस साल 26 जनवरी पर जबरदस्त ठंड का सामना किया.  बीते 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और आने वाले चार दिनों में मौसम विभाग IMD ने ठंड, कोहरा, बादल और बारिश का मिला-जुला असर रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार 26 से 29 जनवरी 2026 के बीच दिल्ली-NCR में मौसम कभी साफ तो कभी बादलों और बारिश से प्रभावित रहेगा.

27 जनवरी को बारिश और तेज़ हवाओं की संभावना

27 जनवरी को दिल्ली-NCR के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इस दिन आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. IMD  के अनुसार सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है.

दोपहर से रात तक भी हल्की बारिश और गरज-चमक के एक-दो दौर जारी रह सकते हैं. इस दिन अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा.

सुबह के समय हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से 12 किलोमीटर प्रति घंटे से कम गति से चलेंगी. दोपहर में हवाओं की दिशा पूर्व हो जाएगी और रफ्तार बढ़कर 15 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. शाम और रात में हवा की गति घटकर 10 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है.

28 जनवरी बादल और धुंध का असर

28 जनवरी को दिल्ली-NCR में मौसम आमतौर पर बादलों से घिरा रहेगा. सुबह के समय हल्की से मध्यम धुंध छाई रहने की संभावना है. इस दिन तापमान करीबन 17 से 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

29 जनवरी दिल्ली/NCR के लिए मौसम का पूर्वानुमान

29 जनवरी को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्की से मध्यम धुंध रहने की उम्मीद है. दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 17°C और 19°C और 08°C और 10°C के बीच रहने की संभावना है. IMD मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6°C से 3.0°C) और अधिकतम तापमान सामान्य से कम (-1.6°C से -3.0°C) रहने की चेतावनी दी है और IMD ने सुबह के समय, सतह पर चलने वाली हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से 10 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलने की संभावना के साथ दोपहर में, हवा की गति उत्तर-पश्चिम दिशा से बढ़कर 12 किमी प्रति घंटे और शाम, रात के दौरान, हवा की गति उत्तर-पश्चिम से घटकर 08 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका जताई है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD weather forecast Delhi NCR for the next three days
Published on: 27 January 2026, 11:41 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now