मार्च के महीने में ही गर्मी ने अपना कहर बरसा दिया है. देश के कई राज्यों में गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखा रही है. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15 मार्च से मौसम में बदलाव आने के संकेत जारी किए है और पहाड़ी इलाकों में अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की गिरावट आने की संभावना है. यानी की इस तापमान में मौसम खुशनुमा बना रहने की आंशका है.
आज का मौसम कैसा रहेंगा?
आज दिल्ली-NCR में मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और आसमान साफ रहेगा. मौसम विभाग IMD के अनुसार राजधानी का तापमान करीबन 34°C से 36°C और 16°C से 18°C के बीच ऊपर-नीचे होने की संभावना है. इसके अलावा, ओडिशा में बिजली और गरज के साथ झमाझम बारिश पड़ने की आंशका है और पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार में बिजली, गरज के साथ ओलावृष्टि होने की पूरी संभावना है.
इन इलाकों में अगले 6 दिनों बारिश-बर्फबारी की संभावना
पहाड़ी राज्यों में मौसम फिर करवट लेने वाला है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 11-17 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड इन इलाकों में कहीं-कहीं हल्की बारिश-बर्फबारी में बदल जाएगी और गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और 30-50 kmph की स्पीड से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है, जिससे अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की गिरावट की उम्मीद दर्ज की जा सकती है.
इन राज्यों में तेज हवा और ओलावृष्टि की आंशका
देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. 11 से 17 मार्च के बीच कई राज्यों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर तक कई इलाकों में मौसम सक्रिय रहेगा.
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में 11 और 12 मार्च को तेज हवाओं और ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं हिमाचल प्रदेश में 11, 12, 14 और 15 मार्च को मौसम खराब रह सकता है. उत्तराखंड में भी 11, 12 और 15 मार्च को गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 14 से 16 मार्च के बीच तेज हवा और बारिश का असर दिखाई दे सकता है. इसी तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में 15 और 16 मार्च को आंधी-बारिश संभावना है और राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश में 14 और 15 मार्च को मौसम बिगड़ सकता है.
भारी वर्षा के लिए कृषि-मौसम संबंधी परामर्श
कृषि-मौसम विभाग ने अरुणाचल प्रदेश के किसानों को परामर्श दिया है कि पत्तागोभी, मटर, सरसों और देर से पकने वाली चावल की किस्मों की कटाई करें, पके आलू खोदें और काटी गई उपज को सुरक्षित जगहों पर ले जाएं.
इसके अलावा, मेघालय के किसान गर्मियों की सब्जियों की फसलों के लिए सही पानी निकलने की व्यवस्था करें. बागवानी वाली फसलों को सहारा दें और छोटे पौधों को भारी बारिश से बचाएं. मटर की फलियों को तब काटें जब वे पक जाएं, नरम हो जाएं और पूरी तरह से विकसित हो जाएं, और काटी गई फलियों को तुरंत सुरक्षित जगह पर स्टोर करें.
लेखक: रवीना सिंह