जायडेक्स की जायटॉनिक और भूमि उत्पाद श्रंखला: आधुनिक कृषि में लाभ बढ़ाने का वैज्ञानिक मार्ग Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 9 May, 2026 11:24 AM IST
मौसम समाचार (Image Source-magnific)

देशभर में मौसम अपने अलग-अलग रंग बदल रहा है. कहीं झमाझम बरसात हो रही है तो कहीं भीषण गर्मी का कहर लोगों को परेशान कर रहा है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने अगले 7 दिनों के दौरान केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश होने की आशंका जताई है. वहीं, कई राज्यों में लू चलने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिमी में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम का हाल?

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का एक और नया दौर शुरू होने की आशंका है. इसके तहत, 11, 13 और 14 मई को हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 मई के दौरान उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ और 12 से 14 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश पड़ने की संभावना है.

वहीं, पहाड़ी इलाकों में 11 और 12 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 12 मई को हिमाचल प्रदेश में और 12-13 मई को उत्तराखंड में  बारिश-बर्फ़बारी और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है. ऐसे में उत्तर-पश्चिमी भारत में, 12 मई तक अधिकतम तापमान में 3–5°C की क्रमिक वृद्धि की संभावना है, और 13 तथा 14 मई को कोई खास बदलाव अपेक्षित नहीं है.

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम?

पूर्वोत्तर भारत में अगले चार दिनों मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि इस दौरान 8-12 तारीख तक असम, मेघालय,नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएँ भी चल सकती हैं.

इसके अलावा, IMD ने अरुणाचल प्रदेश में 13 और 14 तारीख और असम, मेघालय में 12 मई से 14 मई के दौरान, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है, जिसके चलते तापमान में 11 मई से 14 मई के बीच इसमें धीरे-धीरे 2–3°C की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है.

(Image Source-magnific)

पूर्वी भारत इलाकों में बिजली और तेज़ हवाओं का अलर्ट 

पूर्वी भारत के इलाकों में प्री-मानसून बारिश तेज हवा, लेकर दस्तक देगा, जिससे इन राज्यों के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक 8 से 13 तारीख के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 9 और 12 तारीख को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 10 मई को गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 10 से 12 तारीख के दौरान बिहार में 8 से 12 तारीख के दौरान ओडिशा में और 10 से 14 मई के दौरान झारखंड में, गरज, बिजली और तेज़ हवाएं 30-50 किमी प्रति घंटा तक चलने के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है.

मध्य भारत तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी

मध्य भारत में 9 तारीख को मध्य प्रदेश में 10 से 12 मई के दौरान छत्तीसगढ़ में, गरज, बिजली और तेज़ हवाओं की गति 50-70 किमी प्रति घंटा तक पहुँच सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना बन सकती है, जिससे 9 से 14 मई के बीच तापमान में धीरे-धीरे 2–4°C की वृद्धि हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय में आंधी-तूफ़ान का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 8 से 12 तारीख के दौरान, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, और लक्षद्वीप के काफी बड़े से लेकर कुछ अलग-अलग इलाकों में बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोग मौसम का मार से सतर्क रहें.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Thunderstorm South India Rain for 5 days Northwest india Check latest Weather update
Published on: 09 May 2026, 11:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now