कल दिल्ली-एनसीआर में मौसम साफ रहा हल्की धूूप से लोगों को गर्मी का भी एहसास हुआ और इसी बीच तापमान करीबन 31°C से 33°C रहा. मौसम विभाग के अनुसार 26 मार्च के बीच केरल के कुछ इलाकों के अलावा, तटीय महाराष्ट्र में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है. ऐसे मेेंं इन इलाके के लोगों को तपती झुलसती गर्मी का सामना करना पड़ सकता है, तो चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम. गर्मी का कहर बरसेगा या फिर तेज बारिश होगी.
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना है. साथ ही, कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ आंधी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की भी आंशका है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में वृद्धि देखने को मिल सकती है.
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश का अलर्ट
पूर्वाेउत्तर भारत में बारिश का दौर शुरु होने जा रहा है, जिनमें अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 28 मार्च को, छिटपुट से लेकर काफी व्यापक रूप से भारी बारिश होने के साथ गरज-चमक, बिजली कड़कने और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की भारतीय मौसम विभाग ने आंशका जताई है और इन इलाकों के लोगों को IMD ने चेतावनी भी दी है.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड का हाल
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में फिर मौसम करवट लेने वाला है. मौसम विभाग IMD के अनुसार 28-30 मार्च के दौरान जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी के साथ-साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है. वहीं 29 और 30 मार्च को उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर मध्यम स्तर की हल्की बारिश-बर्फबारी होने की आंशका है.
छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश सहित इन पांच राज्यों में ओलावृष्टि- बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 27 और 28 मार्च को, गरज, बिजली चमकने और तेज़ हवाओं 30–50 किमी/घंटा के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.
वहीं, अगले 5 दिनों के दौरान, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तेलंगाना और कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है, इसके अलावा, 27 और 28 मार्च को केरल और माहे में भी बिजली गिरने की आशंका है. आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह