Success Story: 1250 एकड़ में जैविक खेती, देसी गायों की डेयरी और 40 करोड़ का टर्नओवर - लेखराम यादव की सफलता की कहानी Success Story: 72 एकड़ में गन्ने की खेती, इंटरक्रॉपिंग मॉडल और 2 करोड़ का कारोबार - सरताज खान की सफलता की कहानी खेती से 100 करोड़ का टर्नओवर: हेलीकॉप्टर के बाद अब हवाई जहाज से कृषि क्रांति लाएंगे डॉ. राजाराम त्रिपाठी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 March, 2026 11:42 AM IST
आज का मौसम का हाल (Image Source- shutterstock)

राजधानी में भीषण गर्मी के बाद लोगों को अब जाकर राहत मिली. बुधवार की शाम की धूल भरी आंधी और तेज बारिश ने दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने फिर एक बार यूर्टन ले लिया और गुरुवार यानी आज भी सुबह के वक्त भी हल्की बूंदाबादी हुई. ऐसे में भारतीय मौसम विभाग IMD ने 19 से 22 मार्च तक दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा,राजस्थान और जम्मू-कश्मीर में झमाझम बारिश और बिजली, गरज, तूफान का अलर्ट जारी किया है और साथ ही  60 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई है. चलिए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग IMD ने दिल्ली- एनसीआर में आज आसमान में बादल छाए रहने के साथ दोपहर या शाम को, एक या दो बार बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है और गरज और बिजली चमकने की भी आंशका है. साथ ही,  राजधानी में हवाएं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने की संभावना है, जिससे तापमान 28°C से 30°C और 18°C ​​से 20°C के बीच रहने की संभावना है. यानी की मार्च के महीने में लोगों को भीषण गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी और मौसम खुशनुमा बना रहेगा.

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम 18 से 22 तक मौसम का हाल

IMD मौसम विभाग के अनुसार  उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज, बिजली चमकने और 30 से 50 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. 20 और 21 मार्च को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की भी प्रबल आंशका है और अगले 4-5 दिनों के दौरान, मध्य और पूर्वी भारत में गरज, बिजली चमकने और 30 से 50 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.

मध्य प्रदेश और झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

आज यानी 19 मार्च को छत्तीसगढ़ में 19 और 20 मार्च को पूर्वी मध्य प्रदेश में, 20 मार्च को पश्चिमी मध्य प्रदेश और झारखंड में 20 और 21 मार्च को पश्चिम बंगाल और सिक्किम और 19-21 मार्च के दौरान ओडिशा में कुछ जगहों पर ओलावृष्टि होने की भारतीय मौसम ने संभावना जताई है, जिससे तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और इलाकों के लोगों को तपती झुलसती गर्मी से राहत मिलेगी.

कोंकण, गोवा और गुजरात में आज कैसा रहेगा मौसम?

आज 19 मार्च को कोंकण, गोवा और गुजरात में, और 20 मार्च को मध्य महाराष्ट्र और महाराष्ट्र में छिटपुट से मध्यम बारिश, गरज-चमक, ओलावृष्टि और 40-50 kmph की रफ़्तार से तेज़ हवाएं चलने की IMD मौसम विभाग ने संभावना जताई है और इलाके के लोगों को घर में रहने की चेतावनी दी है और  70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक के झोंके की प्रबल संभावना भी जताई है.

मछुआरों के लिए IMD की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने मछुआरों को कई क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है, जिनमे हैं-

  • बंगाल की खाड़ी: मछुआरों को 20 मार्च से 22 मार्च तक उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के आस-पास के क्षेत्रों, साथ ही समुद्र से दूर वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी है, जिसके चलते यह लोगों इन क्षेत्रों में न जाए. इन इलाकों में बारिश के साथ तूफान आने की आंशका है.

  • अरब सागर: मौसम विभाग ने  अरब सागर के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Alert rain and hailstorms across seven states including Delhi-UP and Punjab-Haryana
Published on: 19 March 2026, 11:48 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now