दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अप्रैल के अंत में लोगों को लू से कुछ राहत मिली. सुबह की तेज हवा और बारिश ने मौसम का रंग बदल दिया. साथ ही भीषण गर्मी का प्रकोप कम कर दिया. भारतीय मौसम विभाग IMD ने इस सप्ताह के दौरान, पूर्वोत्तर भारत, उत्तर पश्चिम भारत में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ, काफी बड़े से लेकर व्यापक क्षेत्र में बारिश होने की चेतावनी दी है, जिससे गर्मी के कहर से लोगों को राहत मिलेगी.
आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
आज दिल्ली- एनसीआर में मौसम खुशनुमा बना रहेगा और आसमान में बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग IMD के अनुसार दोपहर-शाम के वक्त हल्की से हल्की बारिश के एक या दो दौर हो सकते हैं, जिसके साथ गरज-बिजली कड़कने और तेज़ सतही हवाओं का चलना जारी रहेगा. ऐसे में राजधानी का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37°C से 39°C और 26°C से 28°C के बीच रहने की उम्मीद है.
अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और मणिपुर में तेज बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग IMD के अनुसार पूर्वोत्तर भारत में मौसम यूर्टन लेगा. अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर में गरज, ओले और तेज़ हवाओं के साथ भारी से मध्यम बारिश होने की संभावना है. IMD ने 28 अप्रैल से 4 मई तक अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा में 28 अप्रैल से 3 मई तक असम और मेघालय में 30 अप्रैल से 2 मई तक भारी बारिश होने की आशंका जताई है.
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम विभाग ने मौसम बिगड़ने की संभावना जताई है. IMD के अनुसार जम्मू-कश्मीर में 2-4 मई के दौरान हिमाचल प्रदेश में 1-4 मई का बीच और उत्तराखंड में 28 अप्रैल–4 मई के दौरान इन इलाकों में गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं जिनकी गति 40–50 kmph तक हो सकती है और साथ ही कहीं-कहीं से लेकर बड़े इलाके में हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में मौसम विभाग के अनुसार 28–30 अप्रैल और 2–4 मई के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 अप्रैल–1 मई वहीं, 2–4 मई के दौरान पूर्वी राजस्थान में 28 अप्रैल–4 मई को गरज, बिजली कड़कने और तेज़ हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इलाके के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है.
लेखक: रवीना सिंह