Success Story: रासायनिक खेती का खर्च घटाकर जैविक खेती की ओर बढ़े वीरेंद्र सिंह, जायडेक्स की जायटॉनिक टेक्नोलॉजी से गेहूं की खेती में मिला फायदा बिहार में बदलेगी बागवानी की तस्वीर! वैज्ञानिकों ने उगाया एवोकाडो, ₹1500 किलो तक बिकता है फल Success Story: बैंगनी धान और गेहूं की खेती से किसानों की बदली तक़दीर, प्रति हेक्टेयर हो रही 1,60,000 रुपये तक की आमदनी! Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 19 September, 2026 10:46 AM IST
बिहार-यूपी समेत 20 से अधिक राज्यों में मानसून की कहर (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं पिछले 24 घंटों के दौरान असम, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में भारी बारिश दर्ज की गई. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 18 सितंबर से 24 सितंबर तक कई इलाकों में तेज झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है.

दिल्ली-NCR समेत उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम यूर्टन लेगा और इस दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में 18 सितंबर तथा 23-24 सितंबर को कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 से 24 सितंबर के दौरान भी अलग-अलग स्थानों पर मौसम खराब रह सकता है.

मौसम विभाग IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पंजाब, पश्चिमी राजस्थान तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 18-19 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है और इन इलाकों में आंधी का असर देखने को मिल सकता है.

मध्य भारत में भी सक्रिय रहेगा बारिश का दौर

मध्य भारत में पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मौसम विभाग IMD का अनुमान है कि इन क्षेत्रों में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां बनी रह सकती हैं. वहीं, विदर्भ में 18-24 के दौरान छत्तीसगढ़ समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. 

कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी अलर्ट है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 18 और 24 सितंबर, पूर्वी मध्य प्रदेश में 24 सितंबर तथा छत्तीसगढ़ में 22-24 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है.

बिहार समेत पूर्वी भारत में बारिश का असर

पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 18 से 24 सितंबर तक व्यापक बारिश की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 18-19 सितंबर तथा गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 18-20 और 23-24 सितंबर को कई स्थानों पर बारिश हो सकती है.

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार बिहार में 18 से 24 सितंबर तक बारिश की संभावना बनी हुई है. 18 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश भी हो सकती है. झारखंड में 18-23 सितंबर और ओडिशा में 18-21 सितंबर के दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.

इसके अलावा, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में 18 सितंबर को मध्यम से तेज बिजली गिरने की गतिविधि भी हो सकती है. ओडिशा में 18-19 और 22 सितंबर को भारी बारिश तथा 23-24 सितंबर को कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का अनुमान है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भी बदलेगा मौसम

अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 18-23 सितंबर तक बारिश का दौर जारी रह सकता है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 18- 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है.

मौसम विभाग IMD के अनुसार 18-20 सितंबर के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में गरज-चमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है. असम और मेघालय में 18 सितंबर को तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 19-20 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

महाराष्ट्र और गुजरात में भी बारिश

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम भारत में कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, गुजरात के कई हिस्से प्रभावित हो सकते हैं. कोंकण और गोवा में 18 तथा 21-24 सितंबर को व्यापक बारिश की संभावना है. मध्य महाराष्ट्र में 21-22 सितंबर के दौरान कई स्थानों पर बारिश हो सकती है और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं 60 किमी प्रति घंटे तक चलने की IMD ने चेतावनी जारी की है.

दक्षिण भारत में भी बारिश और तेज हवाओं का असर

भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और रायलसीमा में 18-24 सितंबर तक बारिश की संभावना है. केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में भी इस अवधि के दौरान कई जगहों पर बारिश हो सकती है.

वहीं, कर्नाटक, तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भी अलग-अलग दिनों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. 19-24 सितंबर के दौरान तेलंगाना में भारी बारिश होने की मौसम विभाग ने आशंका जताई है, जबकि दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 18-24 सितंबर तक कुछ स्थानों पर IMD ने भारी बारिश से साथ-साथ तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और रायलसीमा के कुछ हिस्सों में 20-22 सितंबर के दौरान गरज-चमक और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD Weather Alert issued for Rain Thunderstorms and Strong Winds Over 20 states
Published on: 19 September 2026, 10:51 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now