Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 13 October, 2026 10:34 AM IST
मौसम अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. पहाड़ी इलाकों में तेज बारिश के साथ ऊंचे हिमालय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी होना जारी है. इसी के चलते मैदानी इलाकों में भी बारिश हो रही है और लोगों को इस दौरान ठंड का एहसास हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 15-18 अक्टूबर के दौरान केरल और माहे, तटीय और दक्षिण इलाकों समेत कई राज्यों में मौसमव खराब होने का अलर्ट जारी कर दिया है. आइए जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

आज दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में मौसम करवट लेता नजर आ रहा है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है. ऐसे में दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C–34°C और न्यूनतम तापमान 20°C–22°C के बीच रहने की आशंका है. इसी के चलते ज़मीनी हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा से चल सकती हैं, जिनकी गति सुबह 15 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है.

उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश का अलर्ट

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है और इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश ने आफत मचाई हुई है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने12 और 16 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद में 16-17 अक्टूबर के दौरान हिमाचल प्रदेश 12-18 अक्टूबर के दौरान उत्तराखंड में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने की IMD ने संभावना जताई है.

वहीं, 12-13 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब में 12-15 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 15-16 अक्टूबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं से लेकर काफी ज़्यादा इलाकों में बारिश होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है.

मध्य और पूर्वी भारत में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

मध्य भारत में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. मौसम विभाग IMD ने 15-16 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश 16-18 अक्टूबर के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश 17-18 अक्टूबर के दौरान विदर्भ में और छत्तीसगढ़ में छिटपुट बारिश होने की संभावना देखने को मिल सकती है.

पूर्वी भारत में 12-18 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, बंगाल, सिक्किम, बिहार,  ओडिशा में काफी बड़े इलाके में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का IMD ने चेतावनी जारी कर दी है.

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में आंधी-तूफान, बारिश की संभावना

पूर्वोत्तर इलाकों में मौसम यूर्टन लेता नजर आ रहा है. इस दौरान मौसम विभाग IMD ने 14-18 अक्टूबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छिटपुट बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है. वहीं, दक्षिण प्रायद्वीपीय क्षेत्रों तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल,तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, और रायलसीमा,कर्नाटक, तेलंगाना में छिटपुट से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने का IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rainfall Hilly Regions Thunderstorms Plains 24 States Weather Update
Published on: 13 October 2026, 10:38 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now