देश के कई इलाकों में तेज बारिश, भूस्खलन से लोगों के जनजीवन पर प्रभावित हो रहा है. असम, करेल, छत्तीसगढ़, गुजरात में तेज बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों में इन इलाके में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी जताई है और इन इलाकों के लोगों सर्तक रहने की भी सलाह दी है.
पहाड़ी इलाकों में कैसा रहेगा मौसम का हाल?
पहाड़ी इलाकों में मानसून ने अपना जलवा दिखा दिया है और इन इलाकों के लोगों को तेज बारिश का सामना करना पड़ रहा है. इसी दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने 2-6 और 8 अगस्त को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुज़फ़्फ़राबाद में और 2-8 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने का अलर्ट जारी किया है.
यूपी, दिल्ली, हरियाणा में झमाझम बारिश का अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत में अगस्त की शुरुआत होते ही मानसून की बारिश लोगों के लिए आफत बन गई है. इस दौरान सड़कों पर जलभराव जैसी समस्याओं का लोगों को सामना करना पड़ रहा है. इसी के चलते मौसम विभाग IMD ने 3-6 अगस्त के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 4-7 अगस्त के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 3-7 अगस्त के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में काफी ज़्यादा से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना जताई है.
मध्य भारत में बारिश के साथ आंधी और बिजली की चेतावनी
मध्य भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक मानसून की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 2 से 6 अगस्त और पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 से 3 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा विदर्भ में 3 से 5 अगस्त और छत्तीसगढ़ में 2 अगस्त को कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग IMD के अनुसार, 7 और 8 अगस्त को पश्चिमी मध्य प्रदेश, जबकि 4 से 8 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश में व्यापक बारिश हो सकती है. विदर्भ में 2 और 6 से 8 अगस्त तथा छत्तीसगढ़ में 3 से 8 अगस्त तक कई स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है.
पूर्वी भारत में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान
पूर्वी भारत में भी मानसून का असर व्यापक रहेगा. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2 से 8 अगस्त तक कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 3 से 8 अगस्त और बिहार में 2 से 5 अगस्त के दौरान भी व्यापक बारिश का अनुमान है.
वहीं, झारखंड में 2 अगस्त और बिहार में 6 से 8 अगस्त को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इस दौरान बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं.
पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून रहेगा सक्रिय
भारतीय मौसम विभाग IMD के मुताबिक पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में भी अगले सप्ताह तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में 2 और 5 अगस्त को, असम और मेघालय में 2 से 5 अगस्त तक तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 8 अगस्त के दौरान व्यापक बारिश हो सकती है.
साथ ही IMD के अनुसार अरुणाचल प्रदेश में 3-4 और 6-8 अगस्त के दौरान कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है. वहीं असम और मेघालय में 6 से 8 अगस्त तक बारिश हो सकती है.इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक और आंधी का भी खतरा रहेगा. अरुणाचल प्रदेश में 2 से 4 अगस्त और असम-मेघालय समेत नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 2 से 6 अगस्त के दौरान आंधी और बिजली गिरने की संभावना है.
लेखक: रवीना सिंह