Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 11 November, 2026 11:32 AM IST
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम लगातार करवट लें रहा है और इस दौरान कई राज्यों में मौसम में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं. सुबह के समय हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, तो शाम को ठंडी हवाएं ठंड का एहसास दिला रही है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने 15-16 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. चलिए आगे जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज.

दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-NCR में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कभी सुबह के समय इलाके के लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है, तो कभी शाम के समय ठंडी हवाओं चलने से ठंड का एहसास. यानी की शाम के समय तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसलिए शाम के वक्त मौसम सुहावना बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार आज आसमान में बादल छाएं रहेंगे और सुबह के समय, ज़्यादातर इलाकों में हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 14°C से 16°C के बीच रह सकता है.

दक्षिण इलाकों में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

दक्षिण इलाकों में लगातार मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इन इलाकों में कभी तेज बारिश हो रही है, तो कभी तेज हवाएं चल रही है, जिससे तापमान में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. इसी बीच मौसम विभाग IMD ने 10-16 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 नवंबर को केरल और माहे में काफी व्यापक से लेकर व्यापक बारिश होने के साथ कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, जो 60 किमी प्रति घंटा तक चलने का भी IMD ने अलर्ट जारी कर दिया है.

पहाड़ी इलाकों में बारिश-आंधी का अलर्ट

पहाड़ी इलाकों में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इसी दौरान IMD ने 14-16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 12 से 16 नवंबर के बीच पंजाब के कुछ इलाकों में बारिश होने के साथ कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है.

पूर्वी और पूर्वोतर भारत में आंधी-तूफान की चेतावनी

नवंबर का महीना चल रहा है और इस दौरान कई राज्यों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग IMD ने 10 से 16 नवंबर के बीच अंडमान, निकोबार द्वीप समूह में काफी बड़े इलाके में बारिश होने की उम्मीद जताई है. इसके अलावा,10 और 14 नवंबर के बीच बिहार, झारखंड, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज हवाएं 40–50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से, जो 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं.

वहीं, पूर्वोत्तर भारत में 10 से 12 नवंबर के बीच अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain Thunderstorm Warning 15 States Bihar Weather Update
Published on: 11 November 2026, 11:36 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now