Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 4 November, 2026 10:36 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत पहाड़ी इलाकों में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. इस दौरान मैदानी इलाकों में लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा हैं, तो पहाड़ी इलाकों में लगातार सर्दी का पारा ऊपर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है. यानी की इन क्षेत्रों में सुबह और शाम के तापमान में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ऐसे में लोगों को ठंड का एहसास होना शुरु हो गया है.

वहीं भारतीय मौसम विभाग IMD ने 3 और 4 नवंबर को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है. चलिए आगे जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

दक्षिण भारत में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में 3 से 9 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल, माहे में 5 से 8 नवंबर के दौरान व्यापक बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 3-4 नवंबर और 9 नवंबर को भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है.

वहीं, कर्नाटक की बात करें तो तटीय कर्नाटक में 3 से 9 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. उत्तर आंतरिक कर्नाटक में 3 से 6 नवंबर और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 4 से 5 नवंबर के दौरान बारिश का असर रह सकता है. 

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश का अलर्ट

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लिए मौसम विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 3 से 4 नवंबर के बीच व्यापक बारिश हो सकती है. वहीं 5 से 9 नवंबर के दौरान छिटपुट बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. सबसे ज्यादा चिंता 3 नवंबर को लेकर है, जब तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और तेलंगाना के कुछ इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बहुत भारी बारिश की आशंका है.

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भी मौसम लेगा यूर्टन

दक्षिण भारत के अलावा मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भी मौसम का असर देखने को मिलेगा. छत्तीसगढ़ में 4 और 5 नवंबर के दौरान काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है. वहीं 3 और 4 नवंबर को कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं.

ओडिशा में बारिश के साथ बिजली गिरने की चेतावनी

पूर्वी भारत में ओडिशा के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 3 और 7 नवंबर के दौरान राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा के झोंके 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 3 से 9 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. झारखंड में 3 और 4 नवंबर, जबकि गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 3 नवंबर को बारिश हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain Thunderstorm Forecast
Published on: 04 November 2026, 10:39 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now