Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 21 November, 2026 10:30 AM IST
मौसम खबर (Image Source-AI generate)

दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में लगातार मौसम करवट बदलता नजर आ रहा है और कई इलाकों में शीत लहरों के चलने से तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान भारतीय मौसम विभाग IMD ने बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य हिस्से में, उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तटों के पास मौजूद चक्रवाती तूफान "अकवान" की आने की संभावना जताई है और लोगों को सर्तक रहने की सलाह भी दी है. अगर आप भी अपने शहर के मौसम का हाल जानना चाहते हैं, तो खबर को पूरा पढ़ें.

दक्षिण भारत में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 20 से 23 नवंबर और फिर 26 नवंबर को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, 24 और 25 नवंबर को इन क्षेत्रों में व्यापक बारिश होने की संभावना जताई गई है.

इसके अलावा तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे और रायलसीमा में 20 से 26 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. लक्षद्वीप में 24 नवंबर को बारिश की संभावना है, जबकि 25 और 26 नवंबर को यहां कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. कर्नाटक के तटीय और उत्तरी आंतरिक हिस्सों में 24 से 26 नवंबर के बीच तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में 23, 25 और 26 नवंबर को बारिश का अनुमान है.

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना

मध्य भारत के राज्यों में भी मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 20 से 22 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. वहीं, विदर्भ में 20 नवंबर को बारिश की संभावना जताई गई है और छत्तीसगढ़ में 20 से 22 नवंबर के बीच बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. इसके बाद भी 22 से 25 नवंबर तक कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है. खास बात यह है कि 20 और 21 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में व्यापक बारिश होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार झोंकों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है.

बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में बारिश के साथ बिजली गिरने का खतरा

पूर्वी भारत के राज्यों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. IMD के मुताबिक, बिहार में 20 से 22 नवंबर के बीच कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है. वहीं, झारखंड और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल में 22 और 23 नवंबर को बारिश का अनुमान है.

वहीं, ओडिशा में 21 से 23 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 20 से 26 नवंबर तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी 20 से 23 नवंबर के दौरान बारिश का पूर्वानुमान है.

पूर्वोत्तर भारत में भी बरसेंगे बादल, 6 राज्यों में अलर्ट

पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में भी बारिश और खराब मौसम का असर देखने को मिल सकता है. IMD के अनुसार, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 20 से 24 नवंबर के बीच कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है.

वहीं, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 22 से 24 नवंबर के बीच बारिश हो सकती है. इन चार राज्यों में 20 और 21 नवंबर को भी कई स्थानों पर व्यापक बारिश होने का अनुमान है.

पश्चिमी भारत में कैसा रहेगा मौसम?

देश के पश्चिमी हिस्सों के लिए फिलहाल मौसम विभाग की ओर से कोई बड़ी चेतावनी नहीं दी गई है. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह पश्चिमी भारत के मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यानी इस क्षेत्र में मौसम लगभग सामान्य बना रह सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Rain South India Thunderstorms East India
Published on: 21 November 2026, 10:34 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now