Success Story: जैविक उत्पादों के सहारे 20 एकड़ में अनार की सफल खेती, आधी हुई लागत, सालाना टर्नओवर 70 लाख रुपये तक! Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी फल और फूलों की खेती में प्रूनिंग के लिए उपयोगी हैं ये STIHL के टूल्स, जानें पूरा विवरण Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार!
Updated on: 27 October, 2026 11:50 AM IST
मौसम ताजा अपडेट (Image Source-AI generate)

देश के हिस्सों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. भारतीय मौसम विभाग IMD के अनुसार, 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है. कुछ क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है. ऐसे में इन इलाकों के तापमान में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. आइए पूरी मौसम अपडेट आगे जानें.

दक्षिण भारत में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे, लक्षद्वीप, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर बारिश हो सकती है.

26 अक्टूबर को केरल, माहे और लक्षद्वीप में बारिश की गतिविधियां तेज रहने की संभावना है. वहीं, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. 27 से 29 अक्टूबर के बीच तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान है. तेलंगाना में 28 अक्टूबर को भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में सतर्कता बरतें

तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 27 और 28 अक्टूबर को मौसम ज्यादा खराब रह सकता है. इन क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की आशंका है. कुछ स्थानों पर हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार, तेलंगाना में 28 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है, जबकि झोंकों के साथ यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

मध्य भारत में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य भारत के राज्यों में भी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के विभिन्न इलाकों में बारिश होने की संभावना है. वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 28 से 31 अक्टूबर के दौरान बारिश हो सकती है. पूर्वी मध्य प्रदेश में 28 से 30 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है.

छत्तीसगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश की आशंका

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में 28 से 29 अक्टूबर के दौरान अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही 27 से 29 अक्टूबर के बीच आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है और झोंकों के साथ 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है और पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 

बिहार, झारखंड और ओडिशा में बारिश का दौर

पूर्वी भारत के राज्यों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कई हिस्सों में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 29 से 31 अक्टूबर के बीच कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. इसके अलावा, 28 से 31 अक्टूबर के दौरान कुछ इलाकों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम खराब रहने की आशंका है. 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच बिहार के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश भी हो सकती है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert Heavy Extremely Heavy Rainfall Bihar South India
Published on: 27 October 2026, 11:54 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now