Success Story: जैविक खेती से शानदार मुनाफा कमा रही अंजू, ₹750 मासिक से ₹3 लाख सालाना आय तक का तय किया सफर Success Story: प्राकृतिक खेती से संजीव कुमार की बदली तकदीर, लागत में आई 60% तक कमी, आमदनी में हुई 40% तक वृद्धि कृषि में मशीनों के उपयोग में STIHL की भूमिका: भारतीय खेती के लिए आधुनिक समाधान Success Story: आलू की खेती में बढ़ी उपज और सुधरी मिट्टी, किसानों की पहली पसंद बना जायडेक्स का जैविक समाधान किसानों के लिए साकाटा सीड्स की उन्नत किस्में बनीं कमाई का नया पार्टनर, फसल हुई सुरक्षित और लाभ में भी हुआ इजाफा! Student Credit Card Yojana 2025: इन छात्रों को मिलेगा 4 लाख रुपये तक का एजुकेशन लोन, ऐसे करें आवेदन Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 7 March, 2026 11:25 AM IST
दिल्ली-NCR में बढ़ी तपिश, पश्चिमी राजस्थान में हीट वेव का अलर्ट (Image Source-istockphoto)

दिल्ली-NCR में मौसम में कोई बदलाव देखने को नही मिल रहा है गर्म मौसम बना हुआ है. यानी लोगों को मार्च के महीने में गर्मी ने मई-जून की झुलसती गर्मी की याद दिला दी है और पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान 35°C के बीच रहा और रात होते ही पारा 16°C से 18°C ​​के बीच पहुंच गया. यानी की मार्च के महीने में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान सामान्य से ऊपर भाग रहा है.

वहीं, IMD मौसम विभाग के अनुमान है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम खुशनुमा बना रहेगा और बारिश और बर्फबारी होने की पूरी संभावना है.

इन राज्यों में उमस भरे मौसम की चेतावनी

मौसम विभाग IMD ने 7-10 मार्च तक पश्चिमी राजस्थान, सौराष्ट्र, कच्छ, गुजरात ओडिशा, कोंकण, उत्तरी तटीय तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश और गुजरात राज्य के तटीय इलाकों में हीट वेव की स्थिति होने की संभावना जताई है, जिससे इन इलाकों में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की आंशका है. इस वजह से इन राज्यों के लोगों के पसीने छूट सकते हैं और कूलर, पंखों की आवश्यकता पड़ सकती है.

इन इलाकों में पांच दिनों बारिश-बर्फबारी होने की आंशका

दिल्ली-NCR में गर्म मौसम बना हुआ है और दूर तक बारिश पड़ने की कोई संभावना नहीं है. ऐसे में IMD ने पहाड़ी इलाकों में रह रहे लोग राहत की सांस ले सकते हैं. मौसम विभाग का अनुमान है कि 7 से 12 मार्च तक पहाड़ी क्षेत्र जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी पड़ने की पूरी संभावना है, जिससे की इन इलाकों में तापमान का पारा ऊपर जानें की पूरी आंशका है.

अगले दो दिनों दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?

आज सुबह के समय मौसम साफ रहेगा और हवाएं काफी हल्की रहेंगी रफ्तार लगभग 0.5 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है और दोपहर के समय उत्तर-पूर्व दिशा से हवाओं की गति बढ़कर लगभग 12 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है.

इसके अलावा, 8 मार्च को भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा. सुबह हवाएं शांत रहेंगी, जबकि दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है. IMD मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-NCR में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C से 35°C और 16°C से 18°C ​​के बीच रहने की संभावना है. यानी इस तापमान में लोगों के पसीने छूट सकते हैं.

वहीं, 9 मार्च को भी आसमान साफ़ रहेगा और तापमान लगभग इसी स्तर पर बना रहेगा. सुबह पश्चिम दिशा से हवाएं चलेंगी और दोपहर में उनकी रफ्तार बढ़ने की संभावना है. कुल मिलाकर अगले तीन दिनों तक दिल्ली में गर्मी का असर थोड़ा बढ़ता हुआ महसूस किया जाएगा.

तापमान में रहेगा उतार-चढ़ाव

  • अगले 7 दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाके में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में धीरे-धीरे 5-7°C की गिरावट आ सकती है.

  • उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों तक ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा और अगले दो दिनों में धीरे-धीरे लगभग 2°C की कमी आएगी. इसलिए, अगले 4 दिनों में पश्चिमी हिमालयी इलाके के कई हिस्सों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान सामान्य से 8-10°C ज़्यादा रहने और फिर कम होने की संभावना है. यानी इस हफ़्ते उत्तर-पश्चिम मैदानी इलाकों में 5-7°C और आस-पास के मध्य भारत में 4-6°C की गिरावट आ सकती है.

  • अगले 2 दिनों में मध्य भारत में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी हो सकती है और अगले 5 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

  • इसके अलावा, 3 दिनों में उत्तर-पूर्व भारत में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और अगले 4 दिनों में धीरे-धीरे 3-5°C की कमी आएगी और अगले 7 दिनों में महाराष्ट्र और गुजरात राज्यों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की बढ़ोतरी होगी.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: IMD weather alert Heat wave likely in Delhi-NCR rain and snowfall expected in hilly states IMD weather report
Published on: 07 March 2026, 11:29 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now