Rabi Crop Farming: रबी मौसम की फसलों की बुआई हेतु खेत की अग्रिम तैयारी Escorts Kubota ने मनीष शर्मा को एग्री बिजनेस का प्रेसिडेंट नियुक्त किया, ट्रैक्टर और Agri Business की संभालेंगे जिम्मेदारी धान की फसल के लिए Dhanuka Agritech Limited ने पेश किया “Polin” फफूंदनाशी Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 6 October, 2026 10:21 AM IST
मौसम ताजा खबर (Image Source-AI generate)

देशभर में मौसम में कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. कहीं हल्की गर्मी हो रही है तो कहीं तेज हवा चलने से मौसम सुहावना बना हुआ है. इस दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है. भारतीय मौसम विभाग IMD ने पश्चिमी हिमालयी समेत तटीय कर्नाटक और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है, जिससे कई इलाकों में तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

उत्तर-पश्चिम इलाकों में अगले 5 दिनों कैसा रहेगा मौसम?

उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार करवट लेता नजर आ रहा है कहीं तेज हवाएं तो कहीं तेज बारिश हो रही है. इसी दौरान मौसम विभाग IMD ने 7-11अक्टूबर तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुज़फ़्फ़राबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने की संभावना जताई है.

वहीं, IMD ने 6-11 अक्टूबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पंजाब में 6-10 अक्टूबर के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ जगहों से लेकर काफी बड़े इलाके में बारिश होने का अलर्ट जारी कर दिया है.

मध्य भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट

मध्य भारत में मौसम ने करवट लेंं ली है और इसी दौरान 10-11 अक्टूबर तक छत्तीसगढ़ और पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ में कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है. वहीं, 6-9 अक्टूबर के दौरान छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश में 6-7 अक्टूबर के दौरान विदर्भ में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और बिजली गिरने की इन इलाकों में आशंका है.

पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में बारिश की चेतावनी

पूर्वी भारत में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. इसी दौरान IMD ने 5-10 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा में कहीं-कहीं से लेकर काफी इलाकों में बारिश होने के साथ 5-8 अक्टूबर के दौरान गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुछ जगहों पर आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवा गति 30-40 किमी/घंटा, झोंके 50 किमी/घंटा तक चलने की संभावना जताई है.

पूर्वोत्तर इलाकों नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में मौसम विभाग ने  5-10 अक्टूबर के दौरान कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है.

पश्चिम से दक्षिण क्षेत्रों में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 5-7 अक्टूबर के दौरान कोंकण और गोवा तथा मध्य महाराष्ट्र में कुछ जगहों पर बारिश होने की संभावना है. इस दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. दक्षिण इलाकों में 5-11 अक्टूबर के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल में 7-11 अक्टूबर के दौरान तटीय कर्नाटक कुछ जगहों या कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है. ऐसे में इन इलाकों में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.

लेखक: रवीना सिंह

English Summary: Imd Weather Alert 24 States Thunderstorm Rain Know latest Weather Updates
Published on: 06 October 2026, 10:25 AM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now