उत्तर भारत में मौसम के मिजाज बदलते नजर आ रहे हैं. दिल्ली- एनसीआर में सुबह की निकलती तेज धूप ने मार्च की चिलचिलाती गर्मी का एहसास दिला दिया है. वहीं, मौसम विभाग IMD ने कई राज्यों में बारिश पड़ने की चेतावनी दी है, जिनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, के अलावा अन्य राज्यों में 19 फरवरी तक झमाझम बरिश पड़ने की पूरी आंशका है, तो चलिए आइए इस आर्टिकल में जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम का हाल...
नए पश्चिमी विक्षोभ का क्या असर रहेंगा?
IMD के अनुसार 17 फरवरी से 18 फरवरी तक नए पश्चिमी विक्षोभ ऐक्टिव हो रहा है. ऐसे में मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न हिमालय क्षेत्रों में मौसम अपने मिजाज बदल सकता है और ठंड फिर से एक बार यूर्टन लें सकती है. IMD के अनुमान के हिसाब से उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है.
वहीं, 18 फरवरी के बीच में ओडिशा और पश्चिमी बंगाल में कुछ जगह मैदानी इलाकों में मौसम विभाग ने कोहरा रहने की आंशका जताई है.
दिल्ली-एनसीआर अगले दो दिनों मौसम का हाल
मौसम विभाग IMD ने 18 फरवरी को दिल्ली-NCR के इलाकों में आसमान में बादल छाए रहने के साथ दोपहर में तेज़ हवाएं (30-40 kmph) चलने की चेतावनी दी है और कुछ जगहों पर गरज और बिजली चमक के साथ दोपहर के समय में कुछ जगहों पर फिर से भारी बारिश होने की संभावना जताई है. इसी बीच IMD ने दिल्ली में ज़्यादा से ज़्यादा और कम से कम तापमान क्रम से 26°C और 28°C और 13°C से 15°C के बीच रहने की उम्मीद जताई है.
वहीं, 19 फरवरी को दिल्ली-एनसीआर में आसमान साफ रहेंगे और मौसम सूखा रहेगा. IMD के मुताबिक दोपहर में, हवा की स्पीड उत्तर-पश्चिम से बढ़कर 10 kmph हो जाएगी और मौसम का तापमान करीबन 26°C से 28°C और 12°C से 14°C के बीच रहने की पूरी संभावना है.
इन राज्यों के झमाझम बारिश की संभावना
मौसम विभाग IMD के अनुमान के मुताबिक 17 से 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, निकोबार आइलैंड्स, अंडमान और राजस्थान में कुछ जगहों पर हल्की बारिश के साथ गरज के साथ बारिश और 30-40 km/h की तेज़ हवाएं चल सकती हैं.
वहीं, इसके अलावा 21 से 22 फरवरी को साउथ तमिलनाडु और केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की आंशका है और पहाड़ी क्षेत्र हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 18 और 19 फरवरी तक कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी के लिए अलर्ट
मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में आगामी दिनों में मौसम गतिविधि बढ़ने की संभावना जताई है और दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के हिस्सों में प्रभाव दर्ज हो सकता है.
वहीं, IMD ने 17–18 फरवरी को श्रीलंका तट के पास असर दिख सकता है और 19–20 फरवरी में मन्नार की खाड़ी व कोमोरिन क्षेत्र प्रभावित रह सकते हैं. ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मछुआरे और समुद्री गतिविधियों से जुड़े लोग नवीनतम अपडेट देखें और सावधानी बरतें.
लेखक: रवीना सिंह