Dragon Fruit Farming: ड्रैगन फ्रूट की खेती बना रही है अच्छी आमदनी का स्रोत, जानें लागत और मुनाफा! 16-17 अप्रैल को आयोजित होगा MIONP 2026: भारत को ऑर्गेनिक और लाभकारी कृषि की ओर ले जाने की पहल Success Story: बस्तर की मिट्टी से उभरी महिला एग्रीप्रेन्योर अपूर्वा त्रिपाठी, हर्बल उत्पादों से बना रहीं वैश्विक पहचान Pusa Corn Varieties: कम समय में तैयार हो जाती हैं मक्का की ये पांच किस्में, मिलती है प्रति हेक्टेयर 126.6 क्विंटल तक पैदावार! Watermelon: तरबूज खरीदते समय अपनाएं ये देसी ट्रिक, तुरंत जान जाएंगे फल अंदर से मीठा और लाल है या नहीं
Updated on: 14 July, 2025 11:42 PM IST
भारी बारिश से यातायात प्रभावित

देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश का दौर जारी रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर, पूर्व, पश्चिम, दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में 20 जुलाई तक तेज बारिश, गरज-चमक और आंधी की चेतावनी जारी की है. कुछ स्थानों पर बहुत भारी और अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.

इसके साथ ही दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी और उमस भी बनी रह सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की है.

उत्तर-पश्चिम भारत मे बारिश का रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने राजस्थान में 14 और 15 जुलाई को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 14 से 20 जुलाई के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 14 से 17 जुलाई तक बारिश का दौर चलेगा, वहीं 14 जुलाई को यहां बहुत भारी बारिश का अनुमान है. पंजाब में 14 और 16 जुलाई, हरियाणा व चंडीगढ़ में 14 जुलाई को भारी वर्षा हो सकती है.

बिहार में भारी बारिश का सिलसिला जारी

बीते कुछ दिनों से बिहार समेत अन्य कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है. पश्चिम बंगाल, झारखंड (14 जुलाई) और छत्तीसगढ़ (15 जुलाई) में अत्यधिक भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. मध्यप्रदेश, ओडिशा, बिहार में 14 से 20 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी. 15-16 जुलाई को झारखंड और बिहार में बहुत भारी वर्षा का अनुमान है.

दिल्ली में हुई बारिश

आज इन राज्यों में होगी बारिश

अगले 24 घंटे के दौरान गुजरात, कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र, और कच्छ में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है. महाराष्ट्र के घाट इलाकों में भी भारी बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में 16 जुलाई तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है.

English Summary: IMD red alert rain next 7 days delhi Haryana up weather update
Published on: 14 July 2025, 11:45 PM IST

कृषि पत्रकारिता के लिए अपना समर्थन दिखाएं..!!

प्रिय पाठक, हमसे जुड़ने के लिए आपका धन्यवाद। कृषि पत्रकारिता को आगे बढ़ाने के लिए आप जैसे पाठक हमारे लिए एक प्रेरणा हैं। हमें कृषि पत्रकारिता को और सशक्त बनाने और ग्रामीण भारत के हर कोने में किसानों और लोगों तक पहुंचने के लिए आपके समर्थन या सहयोग की आवश्यकता है। हमारे भविष्य के लिए आपका हर सहयोग मूल्यवान है।

Donate now